Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    आजमगढ़ में ITI छात्र की हत्या में शामिल तीन आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़, दो के पैर में लगी गोली

    Updated: Fri, 24 Oct 2025 11:53 AM (IST)

    आजमगढ़ के जहानागंज में आईटीआई छात्र विवेक यादव की हत्या के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ हुई, जिसमें दो बदमाश घायल हो गए और एक गिरफ्तार हुआ। पुलिस ने उनके पास से हथियार और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की है। भंडारे में पूड़ी परोसने को लेकर हुए विवाद के बाद पीयूष ने बदमाशों को बुलाकर विवेक की हत्या करवा दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, आजमगढ़। जहानागंज थाना क्षेत्र में गोधौरा से बजहा जाने वाले मार्ग पर स्थित सीही गांव के पास आईटीआई छात्र विवेक यादव की हत्या में शामिल बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस ने इनके तीसरे साथी को भी मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के पास से एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस के साथ दो खोखा और एक तमंचा के साथ दो जिंदा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की बाइक पुलिस ने बरामद किया है।

    दीपावली पर्व पर अच्चलपार कोढवा गांव में भंडारे का आयोजन हुआ था। इसमें पूड़ी परोसने को लेकर आईटीआई के छात्र विवेक यादव और पीयूष यादव के बीच विवाद हो गया। पीयूष ने बाहर से कुछ बदमाशों को बुलाया। बदमाशों ने विवेक के सीने पर पिस्टल सटाकर गोली मार दी। मौके पर ही ग्रामीणों ने एक बदमाश को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

    विवेक की हत्या में शामिल छह लोगों के खिलाफ नामजद एवं कुछ अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। छात्र की हत्या में शामिल छह आरोपितों में से चार गिरफ्तार हो चुके हैं। मुख्य अभियुक्त पीयूष और उसका एक साथी अभी फरार हैं।