पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर अनियंत्रित कार पलटी, दंपती समेत छह घायल
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक दर्दनाक हादसे में एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें एक दंपति सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जागरण संवाददाता, आजमगढ़। कंधरापुर थाना क्षेत्र के दुल्हपार गांव के समीप पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है, घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायलों में दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बिहार के कटिहार जनपद के कोठिया थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी 55 वर्षीय प्रवीण कुमार परिवार के साथ दिल्ली जा रहे थे। कार में 50 वर्षीय पत्नी पूनम, 23 वर्षीय बेटा विनायक राज, 20 वर्षीय आदित्य राज, 20 वर्षीय सिद्धार्थ तोमर और चालक 45 वर्षीयपिंटू था।
सुबह करीब आठ बजे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर कंधरपुर थाना क्षेत्र के दुल्हपार के पास तेज रफ्तार होने की वजह से कार अनियंत्रित होकर पलट गई। रफ्तार अधिक होने की वजह से कार काफी दूर तक कई बार पलटती हुई उल्टी हो गई। दुर्घटना के बाद घायलों में चीख-पुकार मच गयी।
स्थानीय लोगों के साथ यूपीडा (उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण) की टीम मौके पर पहुंच घायलों को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चालक पिंटू और प्रवीण कुमार की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।