Badaun News: दुष्कर्म के आरोपित ने डीएम कार्यालय में खाया जहर, हालत गंभीर; स्वजन ने लगाया आरोप
दुष्कर्म के आरोप में फंसे एक व्यक्ति ने डीएम कार्यालय में जहर खा लिया। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार का कहना है कि उस पर झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है जिसमें एक भाजपा मंत्री ने लड़की के परिवार की तरफ से सिफारिश की थी। युवक के भाई के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज है जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।

जागरण संवाददाता, बदायूं। मंगलवार को डीएम कार्यालय में एक दुष्कर्म के आरोपित ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। उसकी हालत बिगड़ गई उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। उसके स्वजन का कहना है कि उसके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसमें भाजपा के मंत्री ने लड़की पक्ष की ओर से सिफारिश की थी।
बदायूं में दुष्कर्म के आरोपित ने डीएम कार्यालय में खाया जहरीला पदार्थ
उघैती थाना क्षेत्र के गांव छिबऊकला निवासी अंकित ने बताया कि चार दिन पहले एक लड़की ने उसके भाई जीतेश के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जबकि जीतेश के स्वजनों का कहना है उस लड़की का जो वीडियो सामने आया है।
उसमें लड़की ने जीतेश का नाम ही लिया था। उसने अपनी बहन से झगड़ा होना बताया था। इसी वजह से उसने विषाक्त पदार्थ भी खा लिया था, लेकिन लड़की की मां ने जबरन युवक के खिलाफ दुष्कर्म की प्राथमिकी भी दर्ज करा दी। इससे परेशान होकर युवक डीएम कार्यालय आया और उसने विषाक्त पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया गया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।