Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    बदायूं-अलापुर मार्ग पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत; दो घायल

    Updated: Fri, 24 Oct 2025 04:39 PM (IST)

    बदायूं-अलापुर मार्ग पर एक खड़े ट्रक से बाइक टकराने से एक युवक की मौत हो गई और दो घायल हो गए। बाइक सवार तेज़ गति से जा रहे थे और अचानक ट्रक से टकरा गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, बदायूं। गुरुवार रात अलापुर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई, जिसमें एक युवक की मृत्यु हो गई और दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। उनकी भी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


    हादसा गुरुवार रात करीब 11 बजे हुआ था। बताया जा रहा है कि उस दौरान अलापुर थाना क्षेत्र के गांव हयातनगर निवासी 20 वर्षीय शीलेंद्र पुत्र मोर सिंह और उसके गांव के 26 वर्षीय धर्मवीर व 22 वर्षीय अर्जुन बिल्सी से अपने एक रिश्तेदार को अस्पताल में देखकर एक ही बाइक पर घर लौट रहे थे। हादसे के दौरान कोई भी हेलमेट नहीं लगाया था। उनकी बाइक अलापुर थाना क्षेत्र में उनौला के नजदीक पहुंची थी। वहां उनौला के पेट्रोल पंप के सामने सड़क किनारे एक ट्रक खड़ा हुआ था। बाइक उससे टकरा गई और इसमें शीलेंद्र की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

    धर्मवीर और उसका छोटा भाई अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उधर से गुजर रहे लोगों ने हादसे को देखकर पुलिस को सूचना दी, जिससे पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले गई। बाद में किसी तरह उनकी पहचान हुई। तब उनके स्वजनों को सूचना दी गई।

    रात पुलिस ने शीलेंद्र के शव को मोर्चरी में रखवा दिया था। शुक्रवार दोपहर उसका पोस्टमार्टम कराया गया। अभी स्वजन ने कोई तहरीर नहीं दी है। एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि एक बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई थी। इसमें एक युवक की मृत्यु हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इसमें तहरीर के अनुसार कार्रवाई कराई जाएगी।