Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    56 क्विंटल सरसों की 45 क्विंटल में की तौल, बंधक बनाकर की तौल में हेराफेरी, 13 आरोपित किए गिरफ्तार

    Updated: Fri, 31 Oct 2025 06:32 AM (IST)

    एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में, 56 क्विंटल सरसों को धोखे से 45 क्विंटल बताकर तौला गया। इस मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने पीड़ित को बंधक बनाकर तौल में हेराफेरी की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच कर रही है ताकि इस घोटाले में शामिल अन्य लोगों का पता लगाया जा सके।

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, बदायूं। जुनावई थाना क्षेत्र के गांव कलैथा में कुछ लोग सरसों खरीदने के लिए पहुंचे। किसान ने बताया कि तौल के समय खरीदारों ने झुंड बनाकर उसे घेर लिया और वहां खड़े नहीं होने दिया। किसान का आरोप है कि शक होने पर उसने तौल का विरोध किया तो आरोपित खरीदारों ने उसको पास के ही कमरे में बंद कर हाथ बांध दिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस पर उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग आ गए और उन्होंने आरोपितों को पकड़कर किसान को मुक्त कराया और पुलिस काे सूचना दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने सभी 13 आरोपितों को पकड़ लिया। उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। जिसमें जांच पड़ताल के बाद 11 क्विंटल सरसों घटतौली की बात भी सामने आई।

    थाना क्षेत्र में गांव कलैथा निवासी मोहर सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें बताया कि खेत में पिछले दो साल में करीब 56 क्विंटल सरसों हुई थी। जिसे खरीदने के लिए बुधवार उनके घर अनीश निवासी असदपुर थाना बड़ौत जिला बागपत आया था। वह अपने अन्य साथियों के साथ क्षेत्र में किसानों के धान व सरसों आदि की खरीदारी कर रहा था।

    अनीस ने उनकी सरसों को बाजार भाव से 500 रुपये महंगा खरीदने की बात कही तो वह तैयार हो गए। इस पर अनीस अपने 12 अन्य साथियों को लेकर उनके घर पहुंच गया और सरसों को तौलने लगा।

    किसान के मुताबिक जब वह उसके घर पर आया तो परिवार के लोग खेत पर गए हुए थे और सिर्फ बच्चे ही घर पर थे। जहां आरोपित ने बच्चों को पैसे देकर चीज खाने के लिए बाहर भेज दिया। इसके बाद सभी लोग घेरा बनाकर सरसों की तोलाई करने लगे।

    आरोप है कि ताैल के समय उन्हें पास नहीं जाने दिया। ऐसे में शक होने पर कहा तो उन्होंने पास के कमरे में हाथ बांधकर बंद कर दिया। इतना ही नहीं 45 क्विंटल सरसों बताकर आनलाइन भुगतान कर भागने लगे। इस पर जैसे तैसे उसने शोर मचा दिया।

    शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग आ गए और उन्होंने भाग रहे लोगों को पकड़ने के साथ ही उन्हें बंधन मुक्त कराते हुए पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पूछताछ के बाद जांच पड़ताल करते हुए सरसों की दोबारा से तौल कराई गई तो वह 56 क्विंटल मिली। ऐसे में इलेक्ट्रानिक कांटे में चिप लगाकर 11 क्विंटल सरसों की हेराफेरी किए जाने की बात सामने आयी।

    प्रभारी निरीक्षक मेघपाल सिंह ने बताया कि किसान की तहरीर पर अनीस, गौरव, जुबैर निवासी गांव असदपुर थाना बडौत जनपद बागपत, रामौतार निवासी गांव नवाबगंज थाना जरीफनगर जनपद बदायूं, मुनफेद, आसिफ, गौरव, तालिब, सालिम, कमल, इंतजार उर्फ काले निवासी गांव खड़कड़ी थाना बड़ौत जनपद बागपत, फरीद निवासी ग्राम बत्तीखेड़ा थाना बावरी जनपद शामली, मोहसिन निवासी ग्राम कसेरवा थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस ने सभी आरोपितों का चालान कर दिया है।