घास काटने गई किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजन बोले- घर आकर बिगड़ गई थी हालत
बदायूं के फैजगंज बैहटा थाना क्षेत्र के कौरेरा गाँव में एक किशोरी रेशमा की घास काटते समय तबीयत बिगड़ गई। उसे अस्पताल ले जाया गया जहाँ उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार पानी पीने के बाद उसकी हालत बिगड़ी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है और मामले की जाँच कर रही है। पुलिस के अनुसार किशोरी बीमार थी और परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।

संवाद सूत्र, ओरछी। खेतों में घास काटने गई किशोरी की अचानक हालत बिगड़ गई। स्वजन उसे शानदार स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
यह मामला फैजगंज बैहटा थाना क्षेत्र के गांव कौरेरा का है। यहां की 17 वर्षीय रेशमा अपनी छोटी बहन सविता के साथ मंगलवार सुबह घास काटने खेतों में गई थी। दोनों बहने गांव की अन्य लड़कियों के साथ दोपहर के समय घास काटकर लाई थीं।
स्वजन के मुताबिक, रेशमा घर आई और उसने पानी पिया। इसके कुछ देर बाद ही रेशमा की हालत बिगड़ गई। यह देखकर स्वजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आसफपुर ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे राजकीय मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। उसकी हालत ज्यादा खराब थी। मंगलवार रात उसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।
कॉलेज प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। पुलिस के मुताबिक किशोरी बीमार थी। स्वजन ने कोई आरोप प्रत्यारोप नहीं लगा रहे हैं। एसओ रामेंद्र सिंह ने बताया कि किशोरी की मृत्यु बीमारी से हुई है। हालांकि उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।