Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संभल में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ऑटो को मारी टक्कर, युवक की मौत

    Updated: Sat, 22 Nov 2025 04:26 PM (IST)

    बदायूं के दातागंज रेलवे क्रॉसिंग के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे ऑटो सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक दिल्ली में सिलाई का काम करता था और अपने घर लौट रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रैक्टर-ट्राली चालक की तलाश शुरू कर दी है।

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, बदायूं। दातागंज रेलवे क्रासिंग के नजदीक शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने आटो को रौंद दिया, जिसमें आटो सवार एक युवक की मृत्यु हो गई और एक महिला घायल हो गई।

    हादसे के बाद चालक अपना ट्रैक्टर-ट्राली लेकर फरार हो गया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया और युवक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया।

    हादसा शनिवार सुबह करीब पांच बजे हुआ। उस दौरान दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव समरेर निवासी 27 वर्षीय इलियास पुत्र फन्ने एक आटो में सवार होकर दिल्ली से लौट रहा था। स्वजन के मुताबिक इलियास दिल्ली में रहकर सिलाई का काम करता था। वह छह भाइयों में तीसरे नंबर का था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उसकी शादी हो चुकी थी लेकिन उसके कोई बच्चा नहीं था। वह सुबह पांच बजे रोडवेज बस अड्डे पर उतरा था और यहां से दातागंज जाने के लिए एक आटो में सवार हुआ था। उसमें समरेर की एक महिला भी सवार थी।

    बताया जा रहा है कि यह आटो दातागंज रेलवे क्रासिंग से निकलकर कुछ दूर पहुंचा था। तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे आटो क्षतिग्रस्त हो गया और इसमें महिला समेत इलियास गंभीर रूप से घायल हो गया।

    इसके बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली लेकर फरार हो गया। बाद में उधर से गुजर रहे लोगों ने तुरंत थाना पुलिस को सूचना दी, जिससे पुलिस मौके पर पहुंच गई और उन्हें जिला अस्पताल ले गई, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    इंस्पेक्टर नीरज कुमार ने बताया कि हादसे में युवक की मृत्यु हुई है। अभी वाहन का पता नहीं चला है। उसे ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है।