Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    पारिवारिक विवाद के चलते विवाहिता ने फंदे से लटककर दी जान, जांच में जुटी पुल‍िस

    Updated: Thu, 16 Oct 2025 04:11 PM (IST)

    बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 22 वर्षीय विनीता का विवाह पांच साल पहले पुष्पेंद्र से हुआ था। मायके जाने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ था। पुष्पेंद्र के खेत जाने के बाद विनीता ने यह कदम उठाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, बदायूं। पारिवारिक विवाद के चलते एक विवाहिता ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। पुलिस ने तहरीर आने पर जांच कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव बन्नी निवासी 22 वर्षीय विनीता की शादी करीब पांच साल पहले जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव बाजिदपुर निवासी पुष्पेंद्र उर्फ पप्पू के साथ हुई थी। विनीता के एक बेटा और एक बेटी है। स्वजन का कहना है कि अभी कुछ दिन पहले विनीता की मां की मृत्यु हो गई थी। उसके मायके में कोई खाना बनाने वाला नहीं था। विनीता की बड़ी बहन भी पुष्पेंद्र के बड़े भाई ओमेंद्र को ब्याही है। इससे ओमेंद्र की पत्नी खाना बनाने के लिए अपने मायके चली गई थी।

    विनीता भी अपने मायके जाना चाह रही थी। बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर दोनों पति-पत्नी में विवाद हुआ था। बुधवार को पुष्पेंद्र अपने खेत पर चला गया। इसी दौरान विनीता ने अपने घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। जब वह लौट कर आया तो उसका शव फंदे से लटका मिला। उसे देखकर पुष्पेंद्र के होश उड़ गए। उसकी सूचना पर थाना पुलिस और तमाम रिश्तेदार पहुंच गए।

    इससे पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार दोपहर उसका पोस्टमार्टम कराया गया। इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार ने बताया कि सूचना पर विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। अभी मामले में तहरीर नहीं आई है। कोई शिकायती पत्र आने पर मामले की जांचकर कार्रवाई कराई जाएगी।