बदायूं में भरभराकर गिरी दो मंजिला मकान की छत, मलबे में दबकर महिला की मौत; बाल-बाल बचा बेटा
बदायूं में गुरुवार की सुबह दो मंजिला मकान की छत भरभराकर गिर गई। मलबे में दबकर महिला की मौत हो गई। वह अपने मकान की दूसरे मंजिल पर खाना बना रही थी। उसका बेटा बाहर खेल रहा था, जिसकी वजह से वह बाल-बाल बच गया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।

संवाद सहयोगी, बिल्सी। थाना क्षेत्र के गांव नागरझूना में गुरुवार की सुबह दो मंजिला मकान की छत भरभराकर गिर गई। मलबे में दबकर महिला की मौत हो गई। वह अपने मकान की दूसरे मंजिल पर खाना बना रही थी। उसका बेटा बाहर खेल रहा था, जिसकी वजह से वह बाल-बाल बच गया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
थाना क्षेत्र के गांव नागरझूना निवासी डोरी लाल मजदूरी करते हैं। उनका कहना है कि वह गुरुवार सुबह मजदूरी करने गए थे। घर पर उनकी पत्नी 35 वर्षीय जयंती और एक बेटा रह गया था। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे जयंती घर की दूसरी मंजिल पर खाना बना रही थी, जबकि उसका बेटा बाहर खेलने चला गया था।
बताया जा रहा है कि उनका मकान काफी पुराना है और उसकी छत भी काफी जर्जर थी, लेकिन मजबूरी में वह गुजारा कर रहे थे। इससे पूरे मकान की छत नीचे गिर गई और उसके साथ ही महिला भी नीचे जा गिरी। वह मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गई।
हादसे को देखकर आसपास के कई लोग आ गए। उन्होंने महिला को मलबे से निकाला और तत्काल नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव का को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोपहर में उसका पोस्टमार्टम कराया गया। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि नागरझूना गांव में मकान की छत गिरने से दबकर महिला की मृत्यु हुई है। उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।