Updated: Wed, 28 May 2025 03:03 PM (IST)
बागपत में तालाब की भूमि पर एक व्यक्ति ने मकान का निर्माण कर रखा था। इसकी शिकायत मिलने पर प्रशासन ने नोटिस जारी किया गया था लेकिन व्यक्ति ने तालाब को क ...और पढ़ें
जागरण संवाददाता, बागपत। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सूजरा में तालाब की भूमि पर एक व्यक्ति ने मकान का निर्माण कर रखा था। इसकी शिकायत मिलने पर प्रशासन ने नोटिस जारी किया गया था, लेकिन व्यक्ति ने तालाब को कब्जा मुक्त नहीं किया था। मंगलवार को राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचकर मकान को बुलडोजर से ध्वस्त किया। एसडीएम अविनाश त्रिपाठी का कहना है कि तालाब की भूमि पर बना मकान हटवाया गया है।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
टटीरी में दो दोस्तों पर हमला, घायल
मेरठ के सिवालखास निवासी साबिर का कहना है कि वह अपने दोस्त कादिर के साथ किसी कार्य से अग्रवाल मंडी टटीरी में पेट्रोल पंप के पास गए थे। आरोप है बागपत शहर के एक मुहल्ला निवासी दो व्यक्तियों ने अपने करीब आठ साथियों के साथ मिलकर चाकू व अन्य धारदार हथियार से हमला किया। उसकी जेब से एक लाख रुपये नगद और चांदी की चेन लूटकर भाग गए। उनका अस्पताल में उपचार हुआ तथा घटना की पुलिस से शिकायत की। पुलिस मामले की जांच में लगी है।
धमकी मिलने पर नेहा के मायके वाले ने बागपत छोड़ सहारनपुर गए
नगर के ठाकुरद्वारा मुहल्ले में महिला नेहा की उसके पति प्रशांत ने सात मई को छुरे से निर्मम हत्या की थी। पुलिस ने आरोपित प्रशांत को गिरफ्तार किया था। नेहा का चार वर्षीय बेटा अपनी नानी रंजीता देवी के पास है। नेहा के ससुरालीजन ने बच्चे को लेने का प्रयास किया था, लेकिन रंजीता ने बच्चे को देने से साफ मना कर दिया था। रंजिता ने प्रशांत की एक करीबी महिला पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। उनकी मांग है कि केस बागपत से सहारनपुर ट्रांसफर किया जाए। वह अपने दिव्यांग पति व धेवते को साथ लेकर बागपत से सहारनपुर चली गई है।
हाईवे पर ट्रेन ने ऑटो में मारी टक्कर, दो घायल
नगर निवासी सागर और दिल्ली निवासी आशुतोष मंगलवार सुबह आटो से दिल्ली जा रहे थे। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर ग्राम काठा के पास राग साइड से आ रही क्रेन ने आटो में टक्कर मार दी। इससे आटो क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें सागर व आशुतोष फंस गए। ग्रामीणों ने उन्हें आटो से निकाला और अस्पताल में उपचार कराया। करीब 15 मिनट तक हाईवे पर जमा लगा रहा। पुलिस ने जाम खुलवाया।
दंपती पर हमला, घायल
छपरौली क्षेत्र के ग्राम नांगल में प्लाट के विवाद में रामकौर व उनके पति के साथ मारपीट कर ईंट से प्रहार किया गया। वह घायल हुए। पीड़िता ने घटना की कलक्ट्रेट पहुंचकर शिकायत की गई।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।