दिल्ली-सहारनपुर रेलमार्ग मिली दो नई ट्रेन की सौगात, 24 को रेल मंत्री दिखाएंगे ग्रीन सिग्नल
दिल्ली-सहारनपुर रेलमार्ग पर दो नई ट्रेनों की शुरुआत से यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। 24 तारीख को रेल मंत्री बागपत आ रहे हैं, जिससे क्षेत्र में विकास की उम्मीदें बढ़ गई हैं। नई ट्रेनों से दिल्ली और सहारनपुर के बीच यात्रा अब और भी आसान हो जाएगी।

दिल्ली-सहारनपुर रेलमार्ग पर दो नई ट्रेनों की शुरुआत से यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। 24 तारीख को रेल मंत्री बागपत आ रहे हैं। (प्रतीकात्मक फोटो)
जागरण संवाददाता, बड़ौत (बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर दो नई ट्रेनों का शुभारंभ करने के अलावा रेलमंत्री बड़ौत शहर में स्किल इंडिया सेंटर की सौगात भी देंगे। यह सेंटर चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में बनेगा। रेल मंत्री का कार्यक्रम जारी हो गया है। लोगों ने दोनों कार्यक्रमों को लेकर उत्साह बना हुआ है। प्रशासन दोनों कार्यक्रमों की तैयारियों में जुटा हुआ है।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय राज्यमंत्री जयन्त चौधरी 24 नवंबर को बड़ौत में आ रहे हैं। इस दौरान वे दिल्ली से शामली के बीच संचालित होने वाले दो नई ट्रेनों का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते हुए तैयारियों का जायजा लिया था।
रेल मंत्री के आने का कार्यक्रम शनिवार को जारी हो गया है। 24 नवंबर को दोपहर 1.30 बजे वह चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल, कोताना रोड पर पहुंचेंगे और स्किल इंडिया सेंटर का उद्घाटन करेंगे। यहां वह 1.50 बजे तक रुकेंगे। उसके बाद दोपहर 2.10 बजे बड़ौत रेलवे स्टेशन पर पहुंचेंगे और नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यहां वह 2.40 बजे तक रुकेंगे। उसके बाद तीन बजे वह बड़ौत से ट्रेन द्वारा दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। रेलमंत्री के कार्यक्रम को लेकर रेलवे स्टेशन और दिव्य पब्लिक स्कूल में तैयारियां की जा रही है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।