Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गैस गीजर बना जानलेवा, नहाते समय घुटा युवक का दम... मौके पर ही मौत

    By Gaurav Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Mon, 08 Dec 2025 06:58 PM (IST)

    बागपत के सुन्हैड़ा गांव में गैस गीजर से नहाते समय दम घुटने से एक युवक की मौत हो गई। 20 वर्षीय अभिषेक बाथरूम में नहा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। बाथरूम म ...और पढ़ें

    Hero Image

    सुन्हैड़ा गांव में नहाते समय बाथरूम में दम घुटने से युवक की मौत हो गई। (प्रतीकात्मक फोटो)

    संवाद सहयोगी, जागरण, खेकड़ा (बागपत)। एक बार फिर गैस गीजर जानलेवा साबित हुआ। सुन्हैड़ा गांव में नहाते समय बाथरूम में दम घुटने से युवक की मौत हो गई। स्वजन ने युवक का अंतिम संस्कार कर दिया है।

    गांव में सोमवार सुबह सुरेश का 20 वर्षीय पुत्र अभिषेक नहाने के लिए बाथरूम गया था। बाथरूम का गेट बंद कर वह नहाने लगा। उसने गैस गीजर चलाया हुआ था। स्वजन अपने कामकाज में लगे थे। घंटों तक जब युवक दिखाई नहीं दिया तो स्वजन ने तलाश शुरू की। स्वजन ने बाथरूम का गेट खोलने का प्रयास नहीं किया तो वह बंद मिला। गेट तोड़कर देखा तो अभिषेक जमीन पर पड़ा था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्वजन उसे डाक्टर के पास ले गए, जहां मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से स्वजन में कोहराम मचा है। स्वजन का मानना है कि बाथरूम में हवा की निकासी न होने और गैस गीजर की गैस बनने पर दम घुटने से युवक की मौत हुई है। स्वजन ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।