जुए में पत्नी को ही दांव पर लगा दिया और हार गया...दोस्तों संग शारीरिक संबंध बनाने का बनाया दबाव, विरोध पर किया यह सब
बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति ने जुए की लत में अपनी पत्नी को दांव पर लगा दिया और उसे हार गया। आरोप है कि पति ने दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। विरोध करने पर उसकी पिटाई की। इसके बाद ससुर, एक जेठ, दो देवर, दो ननदोई ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

एक महिला ने अपने पति पर जुए में उसे हारने, सामूहिक दुष्कर्म और तेजाब से हमला का आरोप लगाया है। (प्रतीकात्मक फोटो)
जागरण संवाददाता, बागपत । एक महिला ने अपने पति पर जुए में उसे हारने, सामूहिक दुष्कर्म और तेजाब से हमला का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इसकी शिकायत एएसपी से की है।
बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसका व उसकी बहन का निकाह 14 अक्टूबर 2024 को मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र के दो सगे भाइयों के साथ हुआ था। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजन उसके साथ अमानवीय व्यवहार करते हैं। उसका पति जुआ खेलने का आदी है।
आरोप है कि आठ लोगों के साथ जुआ खेलते हुए उसकी शर्त लगा दी और हार गया, जिनके साथ पति ने शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। विरोध करने पर उसकी पिटाई की। इसके बाद ससुर, एक जेठ, दो देवर, दो ननदोई ने उसके साथ दुष्कर्म किया। गत 22 अप्रैल की रात जेठ व ननदोई ने सामूहिक दुष्कर्म करते हुए तेजाब से हमला किया। उसका गर्भपात भी कराया गया। बरनावा में कृष्णी नदी में फेंकने की कोशिश की गई। अदालत के आदेश पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
आरोप है कि पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार करने के बजाय समझौते का दबाव बना रही है। आरोपितों ने उसके पिता के साथ मारपीट करते हुए समझौता न करने पर जान से मारने की धमकी दी है। एएसपी प्रवीण सिंह चौहान ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।