Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Flood Alert: इस इलाके में सकती है बाढ़? फिर बढ़ने लगा यमुना का जलस्तर, किसान भी परेशान

    Updated: Tue, 26 Aug 2025 04:04 PM (IST)

    बागपत में यमुना का जलस्तर फिर बढ़ने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। हथिनीकुंड बैराज से 2.40 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया जिससे जलस्तर में 15 सेमी की वृद्धि हुई। सुभानपुर के आनंदा फार्म में फसलें जलमग्न हो गईं। किसानों को फसल बर्बाद होने का डर है क्योंकि यमुना का पानी खतरे के निशान के करीब है।

    Hero Image
    फिर बढ़ने लगा यमुना का जलस्तर, किसान चिंतित

    संवाद सहयोगी, खेकड़ा। बागपत में यमुना का जलस्तर सोमवार शाम को एक बार फिर बढ़ा तो किसानों की चिंता भी बढ़ने लगी। दिन भर में हथिनीकुंड बैराज से यमुना में करीब 2.40 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। बढ़े जलस्तर से पानी फसलों में पहुंचने लगा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुबह यमुना के जलस्तर में रविवार के मुकाबले 15 सेमी की बढ़ोतरी हुई यानी सोमवार को यमुना 209.45 मी. पर बहती रही। शाम को जलस्तर बढ़ने से सुभानपुर के आनंदा फार्म में खड़ी फसलें फिर से जलमग्न होने लगीं जिससे किसान फिर चिंतित हो उठे।

    किसान सुरेंद्र, नीटू, कल्लू, दीपक, नीरज आदि के अनुसार पिछले दिनों आया पानी हाल में सूखा था।  अब फिर से पानी बढ़ने लगा है जिससे फसल पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगी।

    उधर, हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से सोमवार अलसुबह चार बजे 26,590, छह बजे 30,846, आठ बजे 30,593, 10 बजे 31,096, 12 बजे 29,300, दो बजे 29,000 तो चार बजे 29,618 तथा छह बजे 33,121 समेत करीब 2,40,164 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। यह पानी मंगलवार शाम तक बागपत में प्रवेश करेगा। वहीं, यमुना का जलस्तर कई दिनों से खतरे के निशान के आसपास ही चल रहा है।