शर्मनाक! 14 साल की चचेरी बहन को खेत में ले जाकर किया दुष्कर्म; यूपी में आरोपी भाई दबोचा गया
बागपत के एक गांव में देर रात एक युवक ने अपनी चचेरी बहन को खेत में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित ने पुलिस को आरोपित युवक को नामजद करते हुए तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने पीड़ित पिता के तहरीर पर आरोपित युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

जागरण संवाददाता, बागपत। छपरौली थाना के एक गांव में रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई जहां देर रात एक युवक ने अपनी चचेरी बहन को खेत में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़ित पिता के तहरीर पर आरोपित युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीती रात करीब 10 बजे उसकी 14 वर्षीय बेटी घर के सामने गली में खड़े होकर उसका इंतजार कर रही थी। तभी उसका भतीजा आया और अपनी चचेरी बहन का मुंह दबाकर पास के ज्वार के खेत में ले गया। जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया।
पीड़ित ने बताया कि बेटी ने घर आकर घटना की जानकारी दी। पीड़ित ने पुलिस को आरोपित युवक को नामजद करते हुए तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की।
उधर इंस्पेक्टर शिव दत्त ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपित युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है। तथा किशोरी का मेडिकल चेकअप करा दिया गया। आरोपित युवक के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते अदालत में पेश किया जाए जहां से उसे जेल भेज दिया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।