श्रावस्ती से लखनऊ के लिए शुरू हुई 10 नई बसें, इस रूट से होगा आवागमन
श्रावस्ती से लखनऊ के लिए 10 नई बसों का संचालन शुरू हो गया है, जिससे यात्रियों को सुविधा होगी। बसें श्रावस्ती से बहराइच होते हुए लखनऊ पहुंचेंगी। बसों क ...और पढ़ें
-1765022510529.webp)
श्रावस्ती से शुरू हुई लखनऊ के लिए 10 नई बसें।
जागरण संवाददाता, बहराइच। श्रावस्ती से सीधे लखनऊ के लिए रोडवेज प्रशासन ने 10 नई बसों का संचालन शुरू किया है। सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक बसों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए चालक-परिचालक को भी नियुक्त लगा दिया गया है। बढ़िया इनकम मिलने पर श्रावस्ती से बसों की संख्या और बढ़ाई जाएगी।
श्रावस्ती से बहराइच वाया लखनऊ के लिए बसों की संख्या कम न हो और यात्रियों को कोई समस्या न हो। इसके लिए रोडवेज की 10 नई बसों का संचालन शुरू किया गया है।
अभी सभी नई बसें भिनगा वाया बहराइच से लखनऊ के लिए प्रस्थान कर रही है। इसके बाद बसों की संख्या में और इजाफा किया जाएगा।
एआरएम ज्ञानचंद्र ने बताया कि अभी 10 बसों का संचालन शुरू हुआ है। बहराइच से बस भिनगा जाएगी और वहां से सीधे लखनऊ के लिए रवाना होगी। आगे नई बसें मिलने पर भी भेजी जाएंगी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।