Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आउटसोर्सिंग चिकित्सा कर्मियों ने घेरा डीएम दफ्तर

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 04 Jun 2022 10:19 PM (IST)

    तीन साल की सेवा देने के बाद हटाए जाने की आशंका कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधायकों को भी सौंपा मांगपत्र

    Hero Image
    आउटसोर्सिंग चिकित्सा कर्मियों ने घेरा डीएम दफ्तर

    बहराइच : मेडिकल कालेज के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन किया। सभी नियमितीकरण की प्रक्रिया में समायोजन की मांग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीआरओ को सौंपा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, विधायक सुभाष त्रिपाठी और अनुपमा जायसवाल को भी मांगपत्र सौंपा कर नौकरी बचाने की फरियाद की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कलेक्ट्रेट गेट पर आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने करीब एक घंटे तक प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएम कार्यालय गए, जहां मुख्य राजस्व अधिकारी अवधेश मिश्र को ज्ञापन दिया। यहां से सभी ने भाजपा कार्यालय जाकर प्रदेश अध्यक्ष और विधायकों को अपनी फरियाद सुनाई। आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने बताया कि वे लोग 2019 में नियमित पदों के सापेक्ष साक्षात्कार के माध्यम से चयनित किए गए थे।

    कोविड के दौरान भी जान की परवाह न कर पूरी लगन से कार्य किया। डीएम ने इसकी सराहना की थी। चिकित्सा शिक्षा विभाग के पत्र से ज्ञात हुआ है कि अब सभी को हटाकर नियमित भर्ती की जा रही है। बताया कि करीब तीन साल तक सेवा देने के बाद तमाम लोग ऐसे हैं, जिनकी आयु आवश्यक पात्रता एवं मानक से अधिक हो गई है।

    कहा कि जबसे शासनादेश निर्गत हुआ है, तब से वे अवसाद में हैं। आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधायकों ने आश्वासन दिया कि वे मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री मिलकर समस्या से अवगत कराएंगे। उन लोगों की नौकरी में बने रहें, इसके लिए हर संभव प्रयास करेंगे। इस दौरान अभिषेक गुप्त, अब्दुल इरशाद खान, अब्दुल कदीर, अभय सिंह, आफरीन परवीन, आकांक्षा सिंह, अमन शुक्ल, आंचल शुक्ल, अंजली श्रीवास्तव, अशोक वर्मा, अतुल प्रताप मौजूद रहे।