Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घर के बाहर सो रही महिला का भेड़िये ने दबोचा गला, फिर इस तरकीब से बची जान

    Updated: Fri, 10 Oct 2025 12:08 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक चौंकाने वाली घटना घटी। घर के बाहर सो रही एक महिला पर भेड़िये ने हमला कर दिया और उसका गला दबोच लिया। महिला की चीख सुनकर ग्रामीण दौड़े और लाठी-डंडों से भेड़िये को भगा दिया। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों की सतर्कता से महिला की जान बच गई।

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, बहराइच। कैसरगंज रेंज में भेड़िये का हमला जारी है। गुरुवार की देर रात भेड़िये ने सोते समय दो महिलाओं पर हमला किया है। चीख-पुकार मचाने पर ग्रामीण दौड़े तो वह भाग गया। रात में फिर से भेड़िये की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत बढ़ गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गश्त बढ़ाया, लेकिन शु्क्रवार सुबह तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी। वन विभाग की कार्यशैली पर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिला के गले पर किया वार


    फखरपुर ब्लाक के भिरगूपुरवा निवासी राजू की पत्नी विमला घर के बाहर सो रही थी। बताया जाता है कि रात करीब 11 बजे दबे पांव भेड़िया पहुंचा और गले पर हमला कर दिया। वह तत्काल उठी और शोर मचाने लगी। शोर सुन आसपास के ग्रामीण तत्काल लाठी-डंडा लेकर दौड़े तो वह भाग गया।

    करीब एक घंटे बाद ही कुछ ही दूरी पर स्थित राजेश की मां पर हमला कर दिया। वहां भी शोर मचाने पर वह भाग निकला। सूचना वन विभाग को दी गई।

    मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गश्त किया और सर्च आपरेशन चलाया, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। ग्रामीणों का आक्रोश फिर बढ़ता जा रहा है। डीएफओ रामसिंह यादव ने बताया कि वन्यजीव के हमले की सूचना मिलते ही टीम को भेजा गया है। तलाश में टीमें लगी हुई है।