Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ballia News: डीजल के अभाव में खड़े रहे 36 वाहन, शहर में कूड़ा डंप, नगर पालिका में खलबली

    Updated: Sat, 28 Sep 2024 02:23 AM (IST)

    बलिया में नगर पालिका की 36 कचरा गाड़ियां डीजल की कमी से खड़ी हो गईं। शहर में 50 टन कूड़ा जमा हो गया जिससे लोगों को दुर्गंध और गंदगी की समस्या का सामना करना पड़ा। बाद में नगर पालिका ने पेट्रोल पंप को बकाया भुगतान किया। कूड़ा उठान कार्य फिर से शुरू हुआ और शहर की साफ-सफाई बहाल हुई। नगर पालिका ने समस्या का समाधान किया।

    Hero Image
    बलिया: डीजल के अभाव में जगदीशपुर पानी टंकी में परिसर में खड़े नगर पालिका के वाहन। जागरण

    संवाद सहयोगी, बलिया। डीजल के अभाव में शुक्रवार को नगर पालिका की कचरा निस्तारण वाली 36 गाड़ियां खड़ी हो गई। इससे पिछले 24 घंटे में शहर की सड़कों पर लगभग 50 टन कूड़े का उठान नहीं हो सका। दुर्गंध और गंदगी से शहर के लोग परेशान हो गए। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नगर पालिका में कुल 25 वार्ड हैं। आबादी भी लगभग 1.40 लाख है। ऐसे में एक दिन कूड़ा का उठान नहीं होने पर सभी क्षेत्रों के लोगों की परेशानी बढ़ जाती है। शहर में इकट्ठा कचरे का उठान करने के लिए नगर पालिका में दो जेसीबी और तीन डंफर समेत कुल 36 वाहन संचालित है। 

    इन वाहनों में रोजाना करीब 150 लीटर डीजल की खपत होती है। नपा की ओर से डीजल भरवाने के लिए एनसीसी तिराहा स्थित अनुभूति जनहित समिति के पेट्रोल पंप से अनुबंध है, लेकिन पिछले चार महीने से नगर पालिका में डीजल का करीब 32 लाख रुपये बकाया है। 

    बकाया भुगतान को लेकर शुक्रवार को पेट्रोल पंप ने तेल देने से मना कर दिया। इससे नगर पालिका के सभी वाहन कचरा उठाने के बजाय जगदीशपुर स्थित पानी टंकी परिसर में खड़े हो गए। 

    इससे नगर पालिका प्रशासन में खलबली मची है। दोपहर तक नपा प्रशासन ने पेट्रोल पंप को सात लाख 60 हजार रुपये का भुगतान किया है, लेकिन शहर में शाम तक कूड़ा पड़ा रहा।

    बजट के अभाव में खराब पड़े हैं छह वाहन

    नगर पालिका की हालत इन दिनों काफी खस्ताहाल चल रही है। नगर पालिका में बजट के अभाव में कूड़ा उठान करने वाले छह वाहन भी लंबे समय से खराब पड़े हैं। डोर-टू-डोर कचरा उठाने के लिए 25 ई-रिक्शा भी अब चलने की स्थिति में नहीं हैं। ऐसे में मोहल्लों से डोर-टू-डोर कूड़ा उठान भी लंबे समय से बंद है।

    पेट्रोल पंप का भुगतान किया जा रहा है। सभी स्थानों से कूड़ा उठान तत्काल हो जाएगा। आगे से यह समस्या नहीं होगी। डोर-टू-डोर कूड़ा उठान की व्यवस्था भी संचालित होगी।

    -सुभाष कुमार, ईओ, नगर पालिका, बलिया।