Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बांदा की सड़कों पर आवारा आतंक, कुत्ताें ने महिला पर किया हमला, चेहरे-हाथों में काटकर किया लहूलुहान

    Updated: Sat, 06 Sep 2025 08:21 PM (IST)

    बांदा में आवारा कुत्तों का आतंक फैला हुआ है। कुत्तों ने एक महिला पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नगर पालिका के पास इन कुत्तों को पकड़ने के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं हैं जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और वे प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

    Hero Image
     कुत्ते के हमले के बाद जिला अस्पताल  उपचार कराने आई घायल  महिला। चिकित्सा कर्मी

    जागरण संवाददाता, बांदा।  सड़कों पर घूम रहे आवारा का आतंक चल रहा है। आवारा कुत्ते लोगों की जान के दुश्मन बने हैं। आए दिन किसी न किसी के ऊपर हमला कर उन्हें घायल कर देते हैं। नगर पालिका व पंचायतों के पास फिलहाल अभी कोई ठोस कदम उठाने के लिए संसाधन नहीं हैं। बेटी के साथ बिजली का बिल जमा करने जा रही महिला के ऊपर कुत्ते ने जान लेवा हमला कर दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आस- पास के लोगों ने देखा तो डंडा लेकर दौड़े। तब कुत्ता महिला को छोड़ कर भाग निकला। इस बीच कुत्ते ने महिला के दोनों हाथों व चेहरे को नोंचकर लहूलुहान कर दिया। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    मटौंध थाना के गुरहा थोक निवासी कंधीलाल की 56 वर्षीय पत्नी भवानी बाई शनिवार दोपहर अपनी बेटी पार्वती के साथ विद्युत उपकेंद्र बिजली का बिल जमा करने जा रही थीं। तभी रास्ते में तीन कुत्तों ने अचानक पार्वती के ऊपर हमला किया। इस पर भवानी बाई ने पत्थर लेकर कुत्तों को खदेड़ दिया।

    इससे उस समय कुत्ते तो वहां से भाग निकले। लेकिन कुछ दूर चलने के बाद उन्हीं कुत्तों ने भवानी बाई को घेर कर उनके ऊपर हमला कर दिया। और इसी बीच उनके चेहरे व दोनों हाथों को नोचकर घायल कर दिया। शोर सुनकर आस- पास के लोग डंडा लेकर दौड़ पड़े। इसके बाद कुत्ते भवानी बाई को छोड़ कर भाग निकले।

    राहगीरों ने घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीणों का कहना है कि आवारा कुत्ते आए दिन किसी न किसी के ऊपर हमला कर रहे हैं। इस ओर कोई ध्यान नही दे रहा है। ईओ नगर पंचायत ब्रजकिशोर सिंह ने बताया कि कुत्तों को पकड़ने के लिए संसाधन नहीं हैं। आगे इस संबंध में प्रक्रिया चल रही है।

    यह भी पढ़ें- अवैध रिश्ते का खौफनाक अंजाम, मामी-भांजे के प्रेम प्रसंग में मामा का कत्ल, शव बाग में दबाया

    comedy show banner
    comedy show banner