Weather Alert: बांदा ने फिर तोड़ा गर्मी का रिकार्ड, 44.2°C के तापमान के साथ देशभर में सबसे गर्म
बांदा में गर्मी ने एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जहां तापमान 44.2°C दर्ज किया गया, जिससे यह लगातार चौथे दिन देश का सबसे गर्म स्थान रहा। मौसम विभाग ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, बांदा। उत्तर प्रदेश में गर्मी के तेवर बढ़ते जा रहे हैं। लगातार बढ़ते तापमान और हीट वेव की वजह से बांदा की गर्मी ने फिर रिकार्ड तोड़ा है। देशभर में पिछले चार दिन में 44.2°C के साथ फिर पहले स्थान पर रहा।
मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार राज्य के कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से अधिक है। वहीं प्रयागराज और बांदा जैसे जिलों में तापमान 43 से 44 डिग्री तक है।
कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर और सुल्तानपुर सहित कई शहरों में भी तापमान 41 से 43 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि राज्य के कुछ हिस्सों में हीटवेव की स्थिति बन सकती है।
लगातार गर्म हो रही बुंदेलखंड की धरती
पिछले कुछ दिनों से बुंदेलखंड में गर्मी ने कहर बरपा रखा है। बांदा में भी सूरज की तपिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जिले के लगातार बढ़ रहे तापमान से बेजुबान भी परेशान होने लगे हैं। सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को एक डिग्री सेल्सियस की और बढ़त दर्ज की गई है। बीते दिनों यूपी में बांदा सबसे गर्म रहा। वर्षा के कारण कुछ तापमान में नरमी आई लेकिन अब फिर से दिन प्रतिदिन तापमान बढ़ रहा है, जो कि चिंताजनक है। तेज धूप, कम नमी और गर्म हवा के थपेड़ों से लोग परेशान रहे।
एक दिन पहले 43 डिग्री सेल्सियस था तापमान
जिले में फिर से सूरज के तल्ख तेवरों ने आमजन को बेहाल कर दिया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 44.2 व न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो कि सोमवार के अधिकतम तापमान 43 व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तापमान से 1.2 सेल्सियस अधिक रहा। दोपहर तक सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। लोगों को घर से निकलने में मुश्किल हुई। मजबूरी में चेहरा को ढक कर निकले लोगों को तेज लू के थपेड़ों से जूझना पड़ा।
| शहर | अधिकतम तापमान (°C) |
|---|---|
| बांदा | 44.2 |
| प्रयागराज | 43.2 |
| सुल्तानपुर | 43.4 |
| वाराणसी | 42.4 |
| कानपुर | 41.8 |
| लखनऊ | 40.2 |
| गोरखपुर | 41.5 |
| झांसी | 42.5 |
| जिला | राज्य | अधिकतम तापमान (°C) | सामान्य से अंतर (°C) |
|---|---|---|---|
| बांदा | उत्तर प्रदेश | 44.2 | 3.0 |
| झारसुगुड़ा | ओडिशा | 43.6 | 2.4 |
| अकोला | महाराष्ट्र | 43.6 | 2.1 |
| डाल्टनगंज | झारखंड | 43.4 | 2.6 |
| अमरावती | महाराष्ट्र | 43.4 | 2.8 |
| यवतमाल | महाराष्ट्र | 43.4 | 2.9 |
| सुल्तानपुर | उत्तर प्रदेश | 43.4 | 3.7 |
| जमशेदपुर | झारखंड | 43.3 | 3.0 |
| बांकुड़ा | पश्चिम बंगाल | 43.2 | 4.8 |
| खजुराहो | मध्य प्रदेश | 43.0 | 1.6 |
| होशंगाबाद | मध्य प्रदेश | 43.0 | 2.5 |
| जलगांव | महाराष्ट्र | 42.9 | 1.2 |
| वर्धा | महाराष्ट्र | 42.8 | 1.1 |
| गया | बिहार | 42.7 | 2.7 |
| सीधी | मध्य प्रदेश | 42.6 | 2.5 |
| वाशिम | महाराष्ट्र | 42.6 | 3.5 |
यह भी पढ़ें- कानपुर के राजू डीजे वाले ने फटे कपड़ों में बेटी को पहनाई देश की वर्दी, स्टेशन पर विदाई का वीडियो वायरल
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।