Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Barabanki News: सात साल की मासूम से दुष्‍कर्म के आरोपी की जेल में मौत, तीन साल से था बंद

    Updated: Mon, 15 Sep 2025 04:36 PM (IST)

    बाराबंकी में दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद सुभाष यादव की हृदयाघात से मौत हो गई। वह 10 नवंबर 2022 से जेल में था। परिजनों के अनुसार शनिवार को ही उसने घर पर बात की थी और वह ठीक था। जेल अधीक्षक ने बताया कि उसे गैस की समस्या थी और अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

    Hero Image
    बालिका से दुष्कर्म के आरोपित बंदी की मौत।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

    संवाद सूत्र, बाराबंकी। सात वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपित की रविवार शाम मौत हो गई। आरोपित जिला कारागार में बंद था। मौत का कारण हृदयाघात बताया जा रहा है। जिला कारागार प्रशासन ने डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराकर शव परिवारजन को सौंपा है। मृतक का एक भाई भी उसके साथ जेल में बंद है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मसौली थाना के जलुआमऊ मजरे पतिहापुरवा निवासी सुभाष यादव 10 नवंबर 2022 से जिला कारागार में निरुद्ध था। रविवार शाम को सुभाष की अचानक हालत बिगड़ी तो जेल के सिपाही उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के भाई तिलक राज व शिव कैलाश ने बताया कि सुभाष अविवाहित था और उस पर एक सात वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का आरोप था।

    आठ नवंबर 2022 को बालिका के पिता ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था और पुलिस ने उसी दिन उसको व उसके भाई लालजी यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मौत का कारण हृदयाघात बताया जा रहा है।

    शनिवार को हुई थी बात

    शिव कैलाश ने बताया कि सुभाष ने एक दिन पहले ही शनिवार को जेल के पीसीओ से घर पर बात की थी। सामान्य बात हुई थी और उस समय उसकी तबीयत भी ठीक थी। उसको पहले से भी कोई बीमारी नहीं थी। वहीं, दो दिन पहले परिवारजन उससे मिलने जेल भी आए थे।

    सुभाष को दो दिन पहले अचानक तबीयत बिगड़ने पर जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसे गैस की समस्या बताई जा रही है। हालत बिगड़ने पर रविवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मौत का कारण हृदयाघात बताया जा रहा है।- कुंदन कुमार, जेल अधीक्षक