बाराबंकी में 107 दारोगा और चौकी प्रभारियों का कार्यक्षेत्र बदला, पुलिस अधीक्षक ने जारी की सूची
बाराबंकी में पुलिस अधीक्षक ने बड़े पैमाने पर फेरबदल करते हुए 107 दारोगा और चौकी प्रभारियों का कार्यक्षेत्र बदला है। ...और पढ़ें
-1783356569302_m.webp)
HighLights
बाराबंकी में 107 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला।
95 उपनिरीक्षक और 12 चौकी प्रभारी शामिल।
एसपी ने तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के दिए निर्देश।
जागरण संवाददाता, बाराबंकी। लंबे समय से एक ही थाना और चौकी पर तैनात दारोगा सहित कुल 107 का पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्षेत्र बदला है। बड़े स्तर पर हुए फेरबदल 95 उपनिरीक्षक और 12 चौकी प्रभारी शामिल हैं। एसपी ने सभी को तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
रविवार देर रात जारी तबादला सूची के अनुसार थाना देवा और फतेहपुर से सर्वाधिक आठ-आठ दारोगा का तबादला किया गया है। इसके बाद जैदपुर से सात, बड़डूपुर से छह, कोतवाली नगर, जहांगीराबाद, रामनगर और लोनीकटरा से पांच-पांच दारोगा को नई तैनाती दी गई है।
सफदरगंज, दरियाबाद, असंद्रा, हैदरगढ़, बदोसराय, कुर्सी और मोहम्मदपुर खाला से चार-चार, सतरिख व मसौली से तीन-तीन, टिकैतनगर, कोठी और घुंघटेर से दो-दो तथा रामसनेहीघाट व सुबेहा से एक-एक दारोगा की तैनाती बदली है। पुलिस लाइंस से भी चार दारोगा को विभिन्न थानों पर भेजा गया है।
12 चौकी प्रभारियों के भी कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। सुढियापुर चौकी प्रभारी अमित कुमार को एसएसआई लोनीकटरा, बड़ेल चौकी प्रभारी रवींद्र कुमार सिंह को सुखीपुर, जेल चौकी प्रभारी संजय कुमार यादव को मोहिउद्दीनपुर, कस्बा मसौली चौकी प्रभारी अभय गुप्ता को छबील, छेदा चौकी प्रभारी अरुण सिंह को अलियाबाद व कस्बा जैदपुर चौकी प्रभारी विनय कुमार को विशुनपुर चौकी भेजा गया है।
खबरें और भी
चौकी प्रभारी संजय कुमार को जेल चौकी, छबील चौकी प्रभारी विपिन सिंह को कस्बा मसौली, अलियाबाद चौकी प्रभारी राकेश कुमार तिवारी को छेदा, भानमऊ चौकी प्रभारी संजय कुमार को कस्बा जैदपुर, विष्णुपुर चौकी प्रभारी संजय प्रसाद को भानमऊ और पुलिस लाइंस में तैनात धर्मेन्द्र कुमार मिश्र को बड़ेल चौकी प्रभारी बनाया गया है।