Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'SIR का विरोध कर हार का बहाना खोज रही सपा', डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव पर कसा तंज

    Updated: Sat, 06 Dec 2025 05:14 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा 'SIR' का विरोध करके हार का बहाना खोज रही है। उन्होंने कहा कि स ...और पढ़ें

    Hero Image

    डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने एसआईआर को लेकर सपा पर साधा निशाना।

    जागरण संवाददाता, बाराबंकी। विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) की समीक्षा करने भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने तेवर काफी तल्ख रहे। सपा पर सियासी हमला बोलते हुए उन्होंने प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बताया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में हार तय देखकर सपा एसआईआर का विरोध कर बहाना खोज रही हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    समीक्षा बैठक से पहले पत्रकारों से वार्ता करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र को कमजोर करने का सबसे बड़ा प्रयास फर्जी वोटरों के जरिए किया गया। भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची का सघन पुनरीक्षण अभियान शुरू किया है, अब असली जनादेश सामने आएगा।

    एसआईआर के बाद हुए बिहार विधानसभा चुनाव का उदाहरण देते हुए पाठक ने कहा कि बिहार में 65 लाख फर्जी नाम मिले थे। लालू व उनकी आरजेडी पार्टी को जनता ने नकार दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 10 व 15 वर्ष के किशोरों को मतदाता बना दिया गया।

    सपा सरकार में प्लाट कब्जा करने के साथ ही बहन व बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ किया गया। वह यहीं नहीं रुके। बोले, सपा ने अपनी सरकार में ‘वन जिला वन माफिया’ लागू कर दिया था। कानून-व्यवस्था बिगड़ चुकी थी और पूरा तंत्र माफियाओं की जेब में था।

    केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का बखान करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि नया भारत विकसित भारत है। दावा किया कि आज भारत दुनिया में डिजिटल लेन-देन में नंबर वन है। यह वही देश है जिसे कभी गरीब माना जाता था, आज तकनीक में अग्रणी है।

    छह दिसंबर शौर्य दिवस पर उन्होंने कहा कि बाबर चले गए, उसकी आत्मा चक्कर काट रही है। उप मुख्यमंत्री ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि राम मंदिर दर्शन करने तो जाते नहीं, मगर घर में शादी-विवाह हो तो गणेश पूजा करते हैं, गौर बनाते हैं, गोबर की पूजा भी करते हैं। अभी भैया के यहां शादी थी। यह सब सिर्फ स्वांग है।

    हैदरगढ़ की रहने वाली शिक्षिका की बिहार में की गई हत्या के सवाल पर डिप्टी सीएम ने अपनी संवेदना जताते हुए कहा कि वहां के गृहमंत्री सम्राट चौधरी से बात हुई है। हत्यारों को कड़ी सजा दिलाएंगे और परिवार की पूरी मदद होगी।