Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब हर माह की 5 तारीख को होगी मनरेगा मानदेय की फीडिंग, पेंडिंग पेमेंट में सुधार को लेकर लिया फैसला

    Updated: Mon, 23 Mar 2026 04:05 PM (IST)

    ग्राम्य विकास विभाग ने मनरेगा कर्मचारियों के मानदेय और ईपीएफ भुगतान में देरी खत्म करने के लिए नया नियम लागू किया है। अब हर महीने की 1 से 5 तारीख तक पो ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, बाराबंकी। ग्राम्य विकास विभाग विकसित भारत-जी राम जी को लागू करने से पहले मनरेगा में व्याप्त खामियों को सुधारा जा रहा है। अब मनरेगा कर्मचारियों के लंबित मानदेय और ईपीएफ भुगतान की हर माह के एक से पांच तारीख तक पोर्टल पर फीडिंग अनिवार्य कर दी गई है। पहले इन कर्मचारियों को चार या पांच महीने बाद ही मानदेय मिलता था।

    ग्राम्य विकास ने सभी जिलाधिकारियों व जिला कार्यक्रम समन्वयकों को पत्र जारी किया है। ग्राम रोजगार सेवक, कंप्यूटर आपरेटर, तकनीकी सहायक, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी और लेखा सहायकों का लंबित मानदेय व ईपीएफ प्राथमिकता के आधार पर तत्काल भुगतान कराया जाए। हर माह की एक से पांच तारीख के बीच पोर्टल पर मानदेय की फीडिंग अनिवार्य कर दी गई है।

    चौथे या पांचवें महीने मिलता था मानदेय

    बाराबंकी में 1500 से अधिक कर्मचारी ऐसे हैं, जिन्हें चौथे या पांचवें महीने मानदेय मिलता था। अब यह दिक्कत समाप्त होने वाली है। इस नई व्यवस्था से विकसित भारत-जी राम जी सशक्त होगा।

    यह भी पढ़ें- सुलतानपुर में 30 अमृत सरोवर तैयार, 59 पर बजट का इंतजार, मनरेगा मजदूरों को अब गांवों में ही को मिल रहा काम

    सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं, कि हर महीने की पांच तारीख तक मानदेय मनरेगा पोर्टल पर फीड होगा। अब कर्मचारियों को मानदेय देने में लंबित नहीं रहेगा। -ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, डिप्टी कमिश्नर।