मनरेगा में हर माह की पांच तारीख को होगा मानदेय फीडिंग, खत्म होगी भुगतान की समस्या
मनरेगा कर्मचारियों के मानदेय और ईपीएफ भुगतान में देरी की समस्या अब खत्म होगी। ग्राम्य विकास विभाग ने हर माह की 1 से 5 तारीख तक पोर्टल पर फीडिंग अनिवार ...और पढ़ें

मनरेगा में मानदेय फीडिंग हर माह की पांच तारीख को अनिवार्य।
संवाद सूत्र, बाराबंकी। ग्राम्य विकास विभाग विकसित भारत-जी राम जी को लागू करने से पहले मनरेगा में व्याप्त खामियों को सुधारा जा रहा है। अब मनरेगा कर्मचारियों के लंबित मानदेय और ईपीएफ भुगतान की हर माह के एक से पांच तारीख तक पोर्टल पर फीडिंग अनिवार्य कर दी गई है। पहले इन कर्मचारियों को चार या पांच महीने बाद ही मानदेय मिलता था।
ग्राम्य विकास ने सभी जिलाधिकारियों व जिला कार्यक्रम समन्वयकों को पत्र जारी किया है। ग्राम रोजगार सेवक, कंप्यूटर आपरेटर, तकनीकी सहायक, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी और लेखा सहायकों का लंबित मानदेय व ईपीएफ प्राथमिकता के आधार पर तत्काल भुगतान कराया जाए। हर माह की एक से पांच तारीख के बीच पोर्टल पर मानदेय की फीडिंग अनिवार्य कर दी गई है।
बाराबंकी में 1500 से अधिक कर्मचारी ऐसे हैं, जिन्हें चौथे या पांचवें महीने मानदेय मिलता था। अब यह दिक्कत समाप्त होने वाली है। इस नई व्यवस्था से विकसित भारत-जी राम जी सशक्त होगा।
सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं, कि हर महीने की पांच तारीख तक मानदेय मनरेगा पोर्टल पर फीड होगा। अब कर्मचारियों को मानदेय देने में लंबित नहीं रहेगा। -ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, डिप्टी कमिश्नर।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।