Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bareilly Lok Sabha Seat 2024 Result: बरेली में भाजपा ने मार ली बाजी, सीएम योगी का यह पैंतरा कर गया काम- सपा चारों खाने चित

    Updated: Tue, 04 Jun 2024 09:01 PM (IST)

    लोकसभा सीट बरेली में अभी तक के परिणाम में पहले नंबर पर 20175 वोटों से भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार आगे चल रहे हैं। उन्हें कुल 120414 वोट मिल चुके हैं। जबकि दूसरे नंबर पर गठबंधन के सपा प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन हैं। इन्हें अब तक 100239 वोट मिल चुके हैं। निर्दीलय प्रत्याशी अभी किसी दौड़ में दिखाई नहीं दे रहे हैं। इससे ज्यादा नोटा की संख्या चल रही है।

    Hero Image
    Bareilly Lok Sabha Seat 2024 Result: बरेली की जनता ने खूब दबाया NOTA, भाजपा-सपा में कांटे की टक्कर

    जागरण संवाददाता, बरेली। लोकसभा सीट बरेली में अभी तक के परिणाम में पहले नंबर पर 20175 वोटों से भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार ने जीत दर्ज कर ली है। बरेली से भाजपा के छत्रपाल सिंह गंगवार को 567127

    को वोट मिले। वहीं सपा के प्रवीण सिंह को 532323 वोट मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार 34804 वोट से जीते हैं। 

    इससे ज्यादा नोटा की संख्या चल रही है। दोनों के बाद तीसरे नंबर पर 1301 वोट नोटा पर डाले गए हैं। यही स्थिति आंवला सीट की है वहां भी पहले नंबर पर सपा प्रत्याशी नीरज मौर्य लगातार बढ़ बनाए हुए हैं। दूसरे नंबर भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप और तीसरे नंबर पर बसपा प्रत्याशी आबिद अली हैं। वहां पर चौथे नंबर पर नोटा चल रहा है। नोटा को आवंला में अब तक 2168 वोट पड़ चुके हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बरेली लोकसभा राउंड 7

    • छत्रपाल सिंह गंगवार भाजपा : 126847
    • प्रवीण सिंह सपा : 108428

    आंवला लोकसभा राउंड 5

    • नीरज मौर्य सपा : 165156
    • धर्मेंद्र कश्यप भाजपा : 152778
    • सैयद अबीद अली बसपा : 29888