Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    कोल्डड्रिंक की 900 पेटी मंगाकर फर्जी चेक दिया, बरेली में 2.25 लाख रुपये की धोखाधड़ी

    Updated: Fri, 24 Oct 2025 01:25 PM (IST)

    बरेली में फतेहगंज पश्चिमी के सुनील गुप्ता ने कैंट थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। गगन अरोरा नामक एक व्यक्ति ने खुद को व्यापारी बताकर सुनील से 900 पेटी कोल्डड्रिंक मंगवाई और भुगतान के लिए गलत चेक दिया। जब सुनील ने गगन से संपर्क करने की कोशिश की, तो उसका फोन बंद था। पुलिस ने गगन और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, बरेली। फतेहगंज पश्चिमी निवासी सुनील गुप्ता ने कैंट थाने में प्राथमिकी लिखाई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि, वह खाटू श्याम जी ट्रेडर्स के नाम से कैंपा पेय पदार्थ की एजेंसी संचालित करते हैं। आरोप है कि छह सितंबर को उनके फोन पर एक अनजान नंबर से फोन आया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    काल करने वाले ने खुद का नाम गगन अरोरा बताते हुए कहा कि उसका कैंट में एक गोदाम और फरीदपुर में एक दुकान है। आरोपित ने 900 पेटी का आर्डर दिया। कहा कि माल आने पर भुगतान कर दिया जाएगा। उन्होंने तीन बार में दोनों जगहों पर 9्00 पेटी माल पहुंचा दिया। जब उन्होंने रुपये मांगे तो गगन अरोरा ने एक चेक दिया।

    जब भुगतान के लिए वह चेक उन्होंने बैंक में लगाया तो पता चला कि वह किसी और के नाम से था। जब उन्होंने गगन को फोन किया तो फोन बंद था। गोदाम पहुंचे तो पता चला कि गगन दो अन्य लोगों के साथ मिलकर गिरोह संचालित करता है और इसी तरह से लोगों को ठगता है। मामले में गगन और उसके दो अज्ञात साथियों के विरुद्ध प्राथमिकी लिखी गई है।