Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी...', बरेली में SIR को लेकर क्या बोले अजय राय?

    Updated: Sat, 06 Dec 2025 01:29 PM (IST)

    कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बरेली में भाजपा पर संविधान को खत्म करने का आरोप लगाया। उन्होंने एसआइआर कार्यों में जल्दबाजी के कारण कर्मचारियों ...और पढ़ें

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, बरेली। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय शनिवार को बरेली पहुंचे। कोतवाली स्थित पार्क में डा. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने भाजपा पर सीधा निशाना साधा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कहा की भारतीय जनता पार्टी बाबा साहब के संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी। हम लगातार संविधान की रक्षा के लिए आगे बढ़कर खड़े हुए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष से लेकर विपक्ष के नेता राहुल गांधी तक इस तानाशाही भाजपा सरकार का डटकर मुकाबला कर रहे हैं।

    यही कारण हैं कि भाजपा डरी हुई है और वह घबराहट और जल्दबाजी से काम ले रही है। वह जल्द से जल्द एसआइआर का कार्य कराना चाह रही है। उससे उसकी नीयत पर सभी को शक है। और इसी जल्दबाजी का परिणाम है की लगातार एसआइआर के कार्य में लगे कर्मचारी कि अत्यधिक तनाव के कारण मृत्यु हो रही है। उसके बाद भी भाजपा की डबल इंजन सरकार चुप्पी साधे हुए है।

    चुनाव आयोग भी कुछ नहीं बोल रहा है, विपक्ष के लोगों का वह कोई जवाब नहीं दे पा रहा है। एसआइआर के कार्य में जिन कर्मचारियों की मृत्यु हुई है उनको भी सरकार की ओर से कोई भी उचित मुआवजा नहीं मिल पा रहा है। बीते दिनों सहायक अध्यापक सर्वेश कुमार गंगवार की मृत्यु हुई थी उनके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं।

    उसके बाद शनिवार को एमबी इंटर कालेज में शिक्षक रहे अजय अग्रवाल जो सुपरवाइजर की ड्यूटी कर रहे थे उनके बेटे प्रखंड अग्रवाल और भाई तुषार अग्रवाल से मुलाकात कर अपनी शोक संवेदनाएं प्रकट की है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की शुरू से ही यह मांग है की प्रदेश में विधानसभा चुनावों में बहुत समय है, उसके बाद भी एसआइआर का कार्य हो सकता है। लेकिन उत्तर प्रदेश में इतनी जल्दबाजी के साथ किया जा रहा है।

    मांग की कि जिन-जिन राज्यों में एसआइआर के कार्य में लगे बीएलओ की मृत्यु हो रही है उन सभी के स्वजनों को सरकार की ओर से एक करोड़ रूपया और परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी मिलनी चाहिए। इस दौरान जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी, महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष जिया उर रहमान, पूर्व महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला और अन्य पदाधिकारी रहे।