क्रिकेटर सूर्य कुमार यादव और तिलक वर्मा पहुंचे अयोध्या, रामलला के किए दर्शन
भारतीय टी-20 टीम के कप्तान और मुंबई इंडियन के खिलाड़ी सूर्य कुमार यादव गुरुवार को साथी खिलाड़ी तिलक वर्मा दीपक और करन के साथ अयोध्या पहुंचे और रामलला व बजरंग बली का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। सूर्या के साथ उनकी पत्नी भी थीं। चारों क्रिकेटरों ने सर्वप्रथम राम मंदिर पहुंच कर रामलला का दर्शन किया और मंदिर परिसर का भ्रमण कर निर्माण कार्य देखा।

जागरण संवाददाता, अयोध्या। भारतीय टी-20 टीम के कप्तान और मुंबई इंडियन के खिलाड़ी सूर्य कुमार यादव गुरुवार को साथी खिलाड़ी तिलक वर्मा, दीपक और करन के साथ अयोध्या पहुंचे और रामलला व बजरंग बली का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। सूर्य कुमार के साथ उनकी पत्नी भी थीं।
चारों क्रिकेटरों ने सर्वप्रथम राम मंदिर पहुंच कर रामलला का दर्शन किया और मंदिर परिसर का भ्रमण कर निर्माण कार्य देखा। ट्रस्ट की ओर से क्रिकेटरों का स्वागत किया गया और प्रसाद भेंट किया गया। इसके बाद उन्हें कड़ी सुरक्षा में हनुमानगढ़ी ले जाया गया। यहां हनुमानगढ़ी के अर्चक हेमंत दास ने सभी क्रिकेटरों को पूजन-अर्चन कराया और रामनामा भेंट किया। क्रिकेटरों के दर्शन की जानकारी मिलते ही दर्शकों में उन्हें देखने के लिए होड़ मच गई।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।