Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बरेली में स्मैक तस्करी की कमाई से सफेदपोश बने लोग अब पुलिस के निशाने पर, जानें क्या है पुलिस का अगला कदम

    By Samanvay PandeyEdited By:
    Updated: Fri, 08 Oct 2021 09:10 AM (IST)

    White Collar People are in Target of Bareilly Police तस्कर शहीद खां उर्फ छोटे ढाई लाख का इनामी तैमूर उर्फ भोला के बाद नन्हें लंगड़ा व रेहाना-उस्मान के कुनबे की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई शुरू हो गई है। तस्करों की संपत्ति का आकलन शुरू हो गया है।

    Hero Image
    छोटे खां व तैमूर के बाद फतेहगंज पश्चिमी के तस्करों की कुंडली हो रही है तैयार

    बरेली, जेएनएन। White Collar People are in Target of Bareilly Police : तस्कर शहीद खां उर्फ छोटे, ढाई लाख का इनामी तैमूर उर्फ भोला के बाद नन्हें लंगड़ा व रेहाना-उस्मान के कुनबे की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई शुरू हो गई है। फतेहगंज पश्चिमी के तस्करों के कुनबे की संपत्ति का आंकलन शुरू हो गया है। संपत्ति का आंकलन पूरा हाेने के बाद जब्तीकरण की कार्रवाई होगी। गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई के तहत रेहाना-उस्मान के कुनबे के खिलाफ एक्शन के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पढेरा का तस्कर शहीद खां उर्फ छोटे ने तस्करी की रकम से महज बरेली में 49 करोड़ का साम्राज्य खड़ा किया। उसका भतीजा ढाई लाख का इनामी तैमूर उर्फ भोला का 13.5 करोड़ का साम्राज्य सामने आया। दोनों की संपत्ति की जब्तीकरण की कार्रवाई के लिए फाइल एसएसपी की ओर से बुधवार को भेज दी गई। एसएसपी के मुताबिक, फतेहगंज पश्चिमी का तस्कर नन्हें लंगड़ा व रेहाना-उस्मान के कुनबे की भी कराेड़ों की संपत्ति सामने आ चुकी है। इसमे नन्हें लंगड़ा, उसका भतीजा रिफाकत, रेहाना-उस्मान के बैंक्वेट हाल, मार्केट व शोरूम पर बुलडोजर चलाया जा चुका है। तस्करों द्वारा अवैध रूप से कई और निर्माण कराए गए हैं। उस पर बुलडोजर चलाने के साथ संपत्ति की पूरी फाइल तैयार की जा रही है। बेहरा का इस्लाम व होमगार्ड नवी हसन की संपत्ति का आंकलन भी चल रहा है।

    सफेदपोश की संपत्तियां भी निशाने पर : तस्करी की रकम से सफेदपोश बने तस्करों की संपत्तियां भी पुलिस के निशाने पर हैं। बताया जाता है कि सफेदपोश बने तस्कर भी फतेहगंज पश्चिमी के तस्करों के कुनबे से जुड़े हैं। सफेदपोशों के मेन रोड पर बनी मार्केट व शोरूम के चिह्निकरण का काम पूरा हो चुका है। इन सफेदपोशों ने भी नियमों को ताक पर रखकर निर्माण कराया। अब इन पर बुलडोजर चलने के साथ संपत्ति की पूरी फाइल तैयार हो रही है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि तस्कर छोटे खां व तैमूर के बाद लंगड़ा व रेहाना-उस्मान के कुनबे की संपत्ति की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। रिपोर्ट तैयार होने के बाद इन सबकी संपत्ति की जब्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।