Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    बस्ती में फार्मर रजिस्ट्री का लक्ष्य पूरा करने के का DM ने दिए सख्त निर्देश, प्रदेश में जिले को मिला दूसरा स्थान

    Updated: Fri, 24 Oct 2025 06:55 PM (IST)

    बस्ती के जिलाधिकारी ने किसान पंजीकरण का लक्ष्य समय पर पूरा करने के सख्त निर्देश दिए हैं। जिले को इस कार्य में प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है। जिलाधिकारी ने कृषि विभाग के अधिकारियों को लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी है। किसान पंजीकरण से किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है, जैसे बीज और खाद पर सब्सिडी।

    Hero Image

    फार्मर रजिस्ट्री का लक्ष्य हर हाल में पूरा करने का डीएम का निर्देश।

    जागरण संवाददाता, बस्ती। फार्मर रजिस्ट्री का लक्ष्य पूरा करने के लिए जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने सभी तहसील के एसडीएम को निर्देशित किया है। इसे अभियान के रूप में लिया गया है। अब तक प्रदेश में जिले में स्थिति दूसरे नंबर पर है, लक्ष्य पूरा होने के बाद पहले नंबर पर बस्ती आ सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जनपद प्रशासन द्वारा प्रत्येक ब्लाक स्तर पर समन्वय स्थापित कर किसानों के डेटा संकलन, सत्यापन एवं डिजिटलीकरण का कार्य निरंतर कराया जा रहा है। इस प्रक्रिया में किसानों की भूमि की सत्यता, क्षेत्रफल, फसल विवरण एवं अन्य आवश्यक सूचनाओं को डिजिटली रूप में सुरक्षित किया जा रहा है।

    मुख्य राजस्व अधिकारी कृति प्रकाश भारती ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री परियोजना किसानों के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। जनपद बस्ती ने इस कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश में अग्रणी स्थान प्राप्त किया है। हमारा लक्ष्य आगामी कुछ दिनों में शेष किसानों का पंजीकरण पूर्ण कर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करना है।

    उन्होंने बताया कि योजना का उद्देश्य राज्य के किसानों की भूमि का डिजिटलीकरण कर उन्हें एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ना है, जिससे भविष्य में सभी कृषक कल्याण योजनाओं का लाभ सटीक, पारदर्शी एवं प्रभावी रूप से उन्हें सुनिश्चित किया जा सके।

    जनपद बस्ती में कुल 3,14,476 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री की जानी है, जिसमें से अब तक 2,33,104 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण कर ली गई है। प्रदेश के जनपदों में फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति की समीक्षा में जनपद बस्ती ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 74.12 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

    यह उल्लेखनीय उपलब्धि राजस्व विभाग के लेखपालों, कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों तथा जन सेवा केन्द्रों के संयुक्त प्रयासों से, एक विशेष अभियान के रूप में प्राप्त की गई है। लक्ष्य पूरा करने के लिए संबंधित एसडीएम को निर्देश दिए गए हैं।