Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बस्ती में सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

    Updated: Mon, 17 Nov 2025 12:51 PM (IST)

    बस्ती के विशेषरगंज में राम जानकी मार्ग पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से 26 वर्षीय राजन की मौत हो गई। वह बाइक से घर लौट रहा था। घटना के बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया। राजन विवाहित था और उसका एक छोटा बच्चा भी है। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, बस्ती। राम जानकी मार्ग पर स्थित विशेषरगंज कस्बे में रविवार की देर शाम अज्ञात वाहन की ठोकर से एक 26 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्वजन एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत्यु घोषित कर दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चुइलबाबू गांव निवासी राजन (26) पुत्र राम रतन गौतम बाइक से विशेषरगंज कस्बे से राम जानकी मार्ग होकर अपने घर चुइलबाबू आ रहा था। अचानक किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। राजन का विवाह चार वर्ष पूर्व निशा देवी से हुआ था जिसके एक ढाई वर्ष का बेटा निहाल साहस भी है। राजन घर पर रहकर मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भारत पोषण करता था। मृत्यु की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।