Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बस्ती में सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, परिवार में छाया मातम

    Updated: Fri, 14 Nov 2025 04:19 PM (IST)

    बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर सल्टौआ के निकट एक कार दुर्घटना में बाइक सवार मुन्नालाल गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मुन्नालाल एक शादी समारोह से लौट रहा था तभी यह हादसा हुआ। पुलिस ने दुर्घटना के बाद यातायात बहाल कराया। युवक की मृत्यु से परिवार में शोक की लहर है।

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, बस्ती। बस्ती डुमरियागंज मार्ग पर सल्टौआ के निकट गुरुवार की रात कार की ठोकर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। स्थिति में सुधार न होने पर चिकित्सक ने मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुन्नालाल 18 पुत्र रामचंद्र निवासी रैपुरा टोला दुर्जनपुर थाना कोतवाली एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद देर रात अपने घर लौट रहे थे। अभी वे सोनहा थाना क्षेत्र के सल्टौआ के पास पहुंचे ही थे कि सामने आ रही तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गए। दुर्घटना के कारण सड़क पर काफी देर तक जाम लगा रहा।

    पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया। युवक के मृत्यु की खबर मिलते ही माता चंद्रावती देवी, बहन आराधना, साधना, वंदना,अंशिका और अंशु का रो-रोकर बुरा हाल है। इकलौते बेटे की मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उसकी मृत्यु से घर का चिराग बुझ गया।