Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सहारे के लिए 80 साल के बुजुर्ग ने किया निकाह, एक साल बाद ही टूटा रिश्ता; थाने में भी नहीं हो सकी सुलह

    Updated: Thu, 14 May 2026 02:01 AM (IST)

    नहटौर के एक गांव में 80 वर्षीय बुजुर्ग ने 75 वर्षीय वृद्धा से सहारा पाने के लिए निकाह किया, लेकिन एक साल बाद ही उनका रिश्ता टूट गया। विवाद कोतवाली तक ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

    HighLights

    1. 80 वर्षीय बुजुर्ग ने 75 वर्षीय वृद्धा से किया निकाह।

    2. एक साल बाद ही रिश्ते में आई दरार, विवाद बढ़ा।

    3. थाने में सुलह के प्रयास विफल, आपसी सहमति से अलग।

    संवाद सूत्र, नहटौर (बिजनौर)। पति या पत्नी की मौत के बाद कई बार जीवन के अंतिम पड़ाव में कुछ लोग सहारा पाने के लिए फिर से शादी करते हैं लेकिन भाग्य में क्या लिखा है यह कोई नहीं जान सकता। ऐसा ही एक मामला क्षेत्र के एक गांव में सामने आया है। 80 वर्षीय वृद्ध ने लगभग 75 वर्षीय एक वृद्धा से निकाह किया, लेकिन यह निकाह अधिक नहीं चल पाया। एक वर्ष बाद ही उनका रिश्ता टूट गया। थाने में सुलह का प्रयास किया गया लेकिन बात नहीं बन सकी।

    निकाह के समय भी दोनों की उम्र को देखते हुए यह यह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना था। बताया गया है कि साथ ही दोनों के बच्चों ने इसका विरोध भी किया था। लेकिन फिर भी उन्होने निकाह कर लिया। दोनों एक साथ जीवन व्यतीत कर रहे थे, लेकिन कुछ समय पहले अनबन शुरू हो गई।

    कोतवाली तक पहुंचा विवाद

    विवाद इतना बढ़ा कि तीन दिन पहले मामला नहटौर कोतवाली तक पहुंच गया। पुलिस ने दोनों के स्वजन को बुलाया। कुछ लोगों ने समझौता कराने का प्रयास भी किया। पुलिस की मौजूदगी में कई घंटे तक वार्ता चली, फिर भी महिला ने वृद्ध के साथ जाने से साफ मना कर दिया।

    अब दोनों का रिश्ता टूट गया है। वृद्ध ने भी बुजुर्ग महिला यानि पत्नी से अलग होने का फैसला कर लिया। किसी भी पक्ष की ओर से कोई पुलिस कार्रवाई नहीं की गई। सीओ अभय कुमार पांडेय का कहना है कि महिला की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। आपसी सहमति से अलग हो गए हैं।

    खबरें और भी