बिजनौर में पहाड़ा नदी पर होगा पुल निर्माण, सर्वे को पहुंची विशेषज्ञों की टीम
बिजनौर के सरदारपुर छायली मार्ग पर पहाड़ा नदी पर पुल निर्माण की संभावना बढ़ गई है। लखनऊ से आई विशेषज्ञों की टीम ने नदी का सर्वे किया है। बरसात में जलस् ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, बिजनौर। ग्राम सरदारपुर छायली मार्ग पर बहने वाली पहाड़ा नदी पर पुल निर्माण के लिए लखनऊ से चार सदस्यों की टीम नदी का सर्वे करने पहुंची। नदी पर जल्द ही पुल निर्माण की संभावना है।
बढ़ापुर-सरदारपुर छायली मार्ग पर बहने वाली पहाड़ा नदी का जलस्तर बरसात के मौसम में बढ़ जाता है। जलस्तर बढ़ने से ग्राम चकउदयचंद, सरदारपुर छायली, बहेड़ी, काशीवाला आदि के ग्रामीणों का संपर्क बढ़ापुर से कट जाता है, जिससे लोग घरों में ही कैद होने को मजबूर हो जाते हैं। यही नहीं इमरजेंसी में भी लोग नदी को पार नहीं कर पाते।
बरसात के दिनों में ही अप्रिय घटनाएं हुईं। बढ़ती समस्या को देखते हुए लगभग पांच महीने पहले इन गांव के लोगों ने नदी पर पुल निर्माण की मांग को लेकर नदी के पास धरना दिया था। छह दिन तक चले इस धरने में पहुंचे भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अरविंद गहलौत ने ग्रामीणों के बीच पहुंच कर लोगों की समस्याओं को सुना था और जल्द ही नदी पर पुल निर्माण का आश्वासन देकर धरना समाप्त कर दिया था।
लगभग पांच महीने बाद लखनऊ से दो सर्वेयर और पुल सेतु निर्माण की टीम के चार सदस्यों की टीम पहाड़ा नदी पर पहुंची और पुल निर्माण के लिए लंबाई चौड़ाई आदि का सर्वे कर वापस लौट गई। नदी का सर्वे होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर है। ग्रामीणों का कहना है कि नदी का सर्वे होने से जल्द ही नदी पर पुल निर्माण होने की उम्मीद जगी है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।