यूपी में शर्मनाक घटना: दो नाबालिग फुफेरे भाइयों ने 8 साल की बहन के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म
बुलंदशहर में दो नाबालिग फुफेरे भाइयों ने अपनी आठ वर्षीय ममेरी बहन के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर
संवाद सहयोगी, जागरण बुलंदशहर। दो नाबालिग फुफेरे भाईयों ने आठ वर्षीय ममेरी बहन के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने एक आरोपित को पकड़कर किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया है। बोर्ड ने आरोपित को बाल सुधार गृह में भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि विगत 25 जनवरी की शाम तीन बजे उनकी आठ वर्षीय बेटी को ननद के दो बेटों ने अपने घर बुलाया। आरोप है कि आरोपितों द्वारा उनकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।
जहां से आने के बाद बच्ची ने उन्हें जानकारी दी। जिस पर वह उसे लेकर अस्पताल गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मामला पुलिस का बताते हुए उसे वहां से भेज दिया। पीड़िता का कहना है कि आरोपितों के मां-बाप उनके ऊपर ज्यादा दबाव बनाए हुए हैं।
पीड़ित महिला ने पुलिस से कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई। सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। नामजद दोनों आरोपित नाबालिग हैं। जिनमें से एक आरोपित को पकड़ लिया है। आरोपित को किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया, वहां से बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
वहीं दूसरे आरोपित की तलाश करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं बच्ची का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है।
यह भी पढ़ें- बागपत में ब्लॉक प्रमुख सुनीता वाल्मीकि ने भाजपा नेता रविंद्र बली पर लगाए गंभीर आरोप, बताया जान का खतरा
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।