Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    करवाचौथ पर दो परिवारों में मातम: महिला की तेजाब पीने के बाद मौत, पत्नी से कहासुनी के बाद पति ने फांसी लगाकर दी जान

    By Jagran News Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Sat, 11 Oct 2025 07:22 PM (IST)

    बुलंदशहर में एक महिला ने बीमारी और डिप्रेशन से परेशान होकर करवा चौथ के दिन तेजाब पी लिया। गंभीर हालत में उसे दिल्ली रेफर किया गया, जहां अगले दिन उसकी मौत हो गई। एक अन्य मामले में करवाचौथ पर पत्नी से कहासुनी होने पर पति ने फांसी लगाकर जान दे दी।     

    Hero Image

    करवाचौथ वाले दिन महिला ने पीया तेजाब (प्रतीकात्मक फोटो)

    जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। पिछले पांच वर्ष से बीमारी से परेशान एवं डिप्रेशन के चलते महिला ने तेजाब का सेवन कर लिया। महिला की उपचार के दौरान दिल्ली स्थित अस्पताल में मौत हो गई।
    स्थानीय मुहल्ला आदर्श नगर निवासी पंकज सिरोही की 50 वर्षीय पत्नी बबीता सिरोही पांच वर्ष से बीमारी से ग्रस्त थीं। इसके चलते वह डिप्रेशन में चल रहा थीं। मामन चौकी प्रभारी आदेश कुमार ने बताया कि बीमारी के परेशान होकर महिला बबीता ने शुक्रवार को करवा चौथ वाले दिन घर में रखे शौचालय की साफ-सफाई करने वाला तेजाब पी लिया। घटना के समय महिला घर पर अकेली थी।
    इसी बीच घर पहुंचे स्वजन ने महिला को उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से चिंताजनक हालत में चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। स्वजन महिला को लेकर दिल्ली स्थित अस्पताल पहुंचे, जहां शनिवार को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से स्वजन में कोहराम मचा है। महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    करवाचौथ पर पत्नी से कहासुनी होने पर पति ने फांसी लगाकर जान दी

    संवाद सूत्र, जागरण ऊंचागांव (बुलंदशहर)। गांव माली की मडैया में करवा चौथ के दिन पत्नी से कहासुनी होने के बाद पति ने घर के एक कमरे में फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया।
    थाना नरसेना क्षेत्र के गांव माली की मढैया निवासी 40 वर्षीय धर्म सिंह पुत्र घनश्याम सिंह की शुक्रवार की सुबह करवा चौथ के दिन कहासुनी हो गई। इसके बाद धर्म सिंह कार्य संबंधी घर से बाहर चला गया। शाम को लौट के बाद घर के एक कमरे में घुस गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। पत्नी की साड़ी से छत में लगे कुंदा में फांसी का फंदा बनाकर उस पर लटक गया। देर रात आवाज लगाने के बाद भी दरवाजा नहीं खोलने पर घटना की सूचना से पुलिस को अवगत कराया गया।
    मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी रितेश कुमार बताया कि धर्म सिंह ने करवा चौथ के दिन पत्नी से कहासुनी होने के बाद घर के एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया गया है।

    करवाचौथ पर महिला ने पति, देवर पर लगाया मारपीट का आरोप

    संवाद सूत्र, जागरण दानपुर (बुलंदशहर)। कोतवाली डिबाई क्षेत्र के गांव निवासी महिला अनीता ने अपने पति और देवर पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार करवाचौथ के दिन शुक्रवार को उसके पति और देवर ने गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। इस मारपीट में उसे चोटें आईं हैं। निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। आरोपितों ने उसका मोबाइल भी तोड़ दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।