Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस ने पंजाब से आए रिश्तेदारों को सौंपा सीरियल किलर का शव, 24 घंटे के अंदर की थीं तीन हत्याएं

    Updated: Thu, 14 May 2026 01:59 AM (IST)

    चौबीस घंटे में तीन हत्याएं करने वाले सीरियल किलर गुरुप्रीत सिंह का शव पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने के बाद पंजाब से आए रिश्तेदारों को सौंप दिया गया। रिश ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, चंदौली। चौबीस घंटे के भीतर डीडीयू-ताड़ीघाट पैसेंजर ट्रेन, कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस और एक निजी अस्पताल में तीन लोगों की हत्या करने वाला सीरियल किलर गुरुप्रीत सिंह का शव गांव के सरपंच और रिश्तेदारों को सौंप दिया गया। वह इतने डरे हुए थे कि शव लेकर चुपचाप अमृतसर रवाना हो गए। पुलिस ने भी उन्हें मीडिया से बात करने से मना कर दिया।

    आरोपित के दोनों भाई भी नहीं आए। सरपंच ने बताया कि गुरुप्रीत के दोनों भाई ट्रक चालक हैं और सूरत में थे। एसपी आकाश पटेल ने बताया कि शव परिवार को सौंप दिया गया है। इसके अलावा अब अन्य प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है।

    गुरुप्रीत को लगी थीं दो गोली 

    चंदौली पुलिस और जीआरपी उसे सकलडीहा में रेलवे लाइन पर सोमवार रात सीन रिक्रिएट कराने ले गई थी, जहां बदमाश पिस्टल छीन पुलिस पर गोली चलाते हुए भागने लगा। दोनों तरफ से फायरिंग में जीआरपी के हेड कांस्टेबल मनोज यादव व अलीनगर थाना के दारोगा सतीश सिंह घायल हो गए थे, जबकि जवाबी कार्रवाई में गुरुप्रीत को दो गोली लगी थी।

    जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने मत घोषित कर दिया था। सरपंच श्रवण कुमार और रिश्ते में साले सिमरनजीत सिंह और साढू रनजीत सिंह निवासी अरजादा पंजाब ने शव लेकर चले गए।

    खबरें और भी