दिल्ली बम धमाका और बिहार चुनाव: पीडीडीयू जंक्शन पर सुरक्षा कड़ी
दिल्ली में बम धमाके और बिहार में होने वाले चुनावों के कारण पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यात्रियों और उनके सामान की गहन जांच की जा रही है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से सुरक्षा जांच में सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने का आग्रह किया है। सुरक्षा का उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित वातावरण देना है।

मंडल को भी हाई अलर्ट कर दिया गया है।
जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली)। दिल्ली बम ब्लास्ट व बिहार चुनाव को लेकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन की सुरक्षा व्यवस्था देर रात से ही बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही मंडल को भी हाई अलर्ट कर दिया गया है।
रेलवे के सुरक्षा मानकों को लेकर मंडल रेल प्रबंधक ने वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त जथिन बी राज के साथ मैराथम बैठक की है। जंक्शन की सुरक्षा को लेकर कई अहम पहलुओं पर निर्णय भी लिया गया है।
वंदे भारत, राजधानी व सुपर फास्ट ट्रेनों में आरपीएफ व आरपीएसएफ के जवानों की होगी तैनाती की जाएगी।प्लेटफार्म पर बगैर टिकट यात्रियों की बिल्कुल नो एंट्री रहेगी। जंक्शन पर प्रवेश से पहले ही यात्रियों को खुद अपना लगेज व बॉडी स्कैनर करा कर ही अंदर प्रवेश करना होगा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।