.. तो 12 घंटे में रेल यात्री दिल्ली से पहुंच जाएंगे हावड़ा
जागरण संवाददाता पीडीडीयू नगर (चंदौली) रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली से हावड़

जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली से हावड़ा तक का सफर महज 12 घंटे में पूरा करने पर काम चल रहा है। 1500 किलोमीटर लंबे रेलमार्ग पर जल्द ही 160 किमी प्रतिघंटे से ट्रेनें फर्राटा भरेंगी। ग्रैंडकार्ड रेलखंड पर गति सीमा में वृद्धि के लिए 6975 करोड़ रुपये की लागत से ढांचागत सुधार किया जा रहा है। वहीं धनबाद मंडल के प्रधान खांटा से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन तक 2050 करोड़ की लागत से कार्य शुरू है। गति बढ़ने से यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। अभी तक इस रेलखंड पर 130 किमी की गति से ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है।
चालू वित्त वर्ष में पूर्व मध्य रेल की इस परियोजना को पूर्ण करने के लिए 408 करोड़ रुपये का आवंटन हुआ है। इस रूट का कार्य पूरा होने से यात्री परिवहन के साथ-साथ माल परिवहन में भी गति आएगी। ढांचागत सुधार के बाद क्षमता वृद्धि होने से इस रेलखंड पर बिना किसी अवरोध के ज्यादा से ज्यादा ट्रेनों के परिचालन का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा। रेलखंड पर मिट्टी सहित अन्य कार्य चल रहा है। यार्ड रिमाडलिग के साथ ही इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिग, यूरोपियन ट्रेन कंट्रोल सिस्टम (इटीसीएस) मानक स्थापित किए जाएंगे। इनमें रेलवे ट्रैक का नवीनीकरण, रेल पुलों का उन्नयन, सिग्नल प्रणाली का आधुनिकीकरण जैसे कार्य शामिल हैं। बोले,अधिकारी
ट्रेनों की गति 160 किमी प्रति घंटा करने के लिए रेलखंडों के विभिन्न रूटों पर कार्य चल रहा है। गति सीमा बढ़ने से यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा।
राजेश कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, पूर्व मध्य रेलवे
पटना-गया- पीडीडीयू जंक्शन व आरा के बीच चलेंगी तीन जोड़ी मेमू पैसेंजर
पीडीडीयू नगर (चंदौली) : यात्रियों की सुविधा के लिए बुधवार से अगले आदेश तक के लिए तीन जोड़ी मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू हो गया। ये पटना से गया, आरा एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के मध्य प्रतिदिन चलेंगी। यात्रियों को कोविड-19 गाइड लाइन का अनुपालन करना होगा।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया पीडीडीयू जंक्शन से पटना मेमू स्पेशल सुबह 8.15 बजे खुलकर सभी छोटे-बड़े स्टेशन पर रुकते हुए 16.50 बजे पटना पहुंचेगी। इसी तरह डाउन ट्रेन दोपहर 12.35 बजे खुलकर सभी 20.30 बजे यहां पहुंचेगी। गया-पटना सुबह 5.45 बजे चलेगी और 8.35 बजे पटना पहुंचेगी। यहां से वापसी में यह ट्रेन 22.00 बजे खुलकर 00.45 बजे गया पहुंचेगी। आरा-पटना मेमू पैसेंजर स्पेशल आरा से प्रतिदिन 7.05 बजे खुलकर सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर रुकते हुए 8.34 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में पटना 17.40 बजे खुलकर 19.30 बजे आरा पहुंचेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।