Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चित्रकूट में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर कार से भिड़ंत के बाद बाइक में लगी आग, दो युवकों की मौत

    Updated: Tue, 21 Apr 2026 03:39 PM (IST)

    चित्रकूट में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार कार और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद बाइक में आग लग गई, जिस पर ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    चित्रकूट में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर जलती बाइक। वीडियो ग्रैब

    जागरण संवाददाता, चित्रकूट।  चित्रकूट में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर मंगलवार दोपहर करीब दो बजे तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों युवक दूर जा गिरे। देखते ही देखते बाइक में आग लग गई और धू-धू कर जल गई।

    सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने मौके पर आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दोनों युवकों की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार मृतक भरतकूप थाना क्षेत्र के पतौड़ा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।