Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चित्रकूट में रोज-रोज के झगड़े से परेशान पत्नी का फूटा गुस्सा, सास के साथ मिलकर शराबी पति को सड़क पर पेड़-खंभे से बांधकर पीटा

    Updated: Thu, 11 Jun 2026 02:19 AM (IST)

    चित्रकूट में शराब की लत से परेशान पत्नी ने मां और सास के साथ मिलकर पति को पेड़ व खंभे से बांधकर पीटा। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच श ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. पत्नी ने शराब से परेशान पति को पेड़-खंभे से बांधा।

    2. मां और सास के साथ मिलकर बीच सड़क पर पीटा।

    3. वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने जांच शुरू की।

    जागरण संवाददातास, चित्रकूट। शराब की लत जब रिश्तों पर भारी पड़ गई तो उसका नतीजा भी चौंकाने वाला निकला। राजापुर थाना क्षेत्र के कुसियापुरवा गांव में एक पत्नी ने अपने पति को ऐसा सबक सिखाया कि पूरा गांव सन्न रह गया।

    शराब के नशे में आए दिन घर में हंगामा और मारपीट से परेशान पत्नी ने अपनी मां और सास के साथ मिलकर पति को पहले रस्सियों से पेड़ और बिजली के खंभे से बांधा और फिर बीच सड़क पर उसकी पिटाई कर दी। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रचलित हो गया, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    शशि प्रकाश पर आरोप है कि वह लंबे समय से शराब का आदी था और आए दिन नशे में घर पहुंचकर परिवार से झगड़ा और मारपीट करता था। स्थानीय लोगों के मुताबिक उसकी हरकतों से पत्नी आरती और परिवार काफी परेशान थे। लगातार बढ़ते विवाद ने आखिरकार मंगलवार को बड़ा रूप ले लिया।

    आरोप है कि गुस्से में आकर पत्नी ने अपनी मां और सास के साथ मिलकर शशि प्रकाश के हाथ पेड़ से और पैर बिजली के खंभे से रस्सी से बांध दिए। इसके बाद उसे सड़क पर गिराकर पीटा गया। बताया जा रहा है कि युवक काफी देर तक अर्धनग्न अवस्था में धूप में पड़ा रहा और खुद को छुड़ाने के लिए राहगीरों से गुहार लगाता रहा, लेकिन कोई आगे नहीं आया।

    खबरें और भी


    घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बुधवार को प्रचलित होने के बाद पुलिस हरकत में आई है। वीडियो में युवक अपनी पत्नी और स्वजन से हाथ-पैर खोलने की विनती करता नजर आ रहा है, जबकि परिवार के लोग उसकी शराब की आदत से परेशान होने की बात कह रहे हैं।

    थाना प्रभारी लाखन सिंह ने बताया कि प्रचलित वीडियो की जांच की जा रही है और पुलिस टीम गांव भेजी गई है। पत्नी आरती को पकड़ा कर शांति भंग की कार्रवाई की रही है। वैसे परिवार की ओर से किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।