Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Blast: कपड़ों की खरीदारी करने दिल्ली गए थे देवरिया के शिवा, लाल किले के पास कार ब्लास्ट में हुए घायल

    Updated: Tue, 11 Nov 2025 11:13 AM (IST)

    देवरिया के शिवा कपड़ों की खरीदारी के लिए दिल्ली गए थे, जहां लाल किले के पास एक कार ब्लास्ट में वह घायल हो गए। धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस छानबीन कर रही है।

    Hero Image

    दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में घायल शिवा जायसवाल का कुशलक्षेम पूछते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। फोटो सौजन्य- स्वजन

    जागरण संवाददाता, देवरिया। भलुअनी उपनगर के रहने वाले 25 वर्षीय शिवा जायसवाल दिल्ली कार ब्लास्ट की घटना में घायल हो गए। एलएनजेपी अस्पताल, नई दिल्ली में भर्ती शिवा को देखने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे। नगर पंचायत भलुअनी के मुख्य चौक पर शिवा की रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। वह नौ नवंबर को कपड़ों की खरीदारी करने दिल्ली गए थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोमवार की सुबह दिल्ली पहुंचने के बाद उन्होंने गांधीनगर मार्केट से रेडीमेड कपड़ों की खरीदारी की। इसके बाद वह दिल्ली के भजनपुरा के अंकुर विहार कालोनी में रहने वाली अपनी बहन पूर्णिमा जायसवाल, पत्नी नितिन जायसवाल के घर गए। भोजन कर कुछ देर आराम करने के बाद करीब शाम छह बजे वह अपने मौसी के लड़के से मिलने के लिए गोविंदपुरी कालोनी जाने की बात कहकर घर से निकल गए।

    इसी दौरान लाल किले के पास हुए कार विस्फोट में वह घायल हो गए। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने अन्य घायलों के साथ उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलते ही भलुअनी स्थित उसके घर में चीख पुकार मच गई। स्वजन दिल्ली में संपर्क कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं।