Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Deoria Accident: दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर

    Updated: Tue, 21 Oct 2025 02:05 PM (IST)

    दीपावली से पहले देवरिया में एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। भवानी छापर-प्रतापपुर मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर में राजा गुप्ता और अभिषेक यादव की जान चली गई। एक अन्य युवक घायल है। घटना से दोनों गांवों में शोक की लहर है और दीपावली का उत्साह फीका पड़ गया।

    Hero Image

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    जागरण संवाददाता, सोहनपुर/देवरिया। दीपावली शुरू होने से ठीक पहले हुए एक सड़क हादसे में दो युवकों की मृत्यु हो गई। सोमवार शाम दो बाइकों की टक्कर में मिश्रौली कुर्मी टोला निवासी राजा गुप्ता (20) और रहीमपुर निवासी अभिषेक यादव (25) ने दम तोड़ दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस घटना से दोनों गांवों में मातम छा गया और दीपावली का उत्साह फीका पड़ गया। पुलिस के अनुसार, यह हादसा सोमवार शाम करीब छह बजे हुआ, जब लोग दीपावली की तैयारियों में जुटे थे। भवानी छापर-प्रतापपुर मार्ग पर श्रीरामपुर थाना और हरेराम चौराहा के बीच दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई।

    हादसे में राजा गुप्ता, पुत्र अच्छेलाल गुप्ता, अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे। वहीं, अभिषेक यादव, पुत्र दूधनाथ यादव, अपने चचेरे भाई विवेक यादव, पुत्र हंसनाथ यादव, के साथ दूसरी बाइक पर सवार थे।अभिषेक बाइक चला रहे थे। टक्कर में अभिषेक और राजा गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि विवेक यादव को मामूली चोटें आईं। घायलों को तत्काल पीएचसी भाटपार रानी ले जाया गया।

    वहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उन्हें मेडिकल कालेज देवरिया रेफर कर दिया। बताया गया कि देवरिया पहुंचने से पहले ही राजा गुप्ता ने दम तोड़ दिया।

    वहीं, अभिषेक यादव ने गोरखपुर में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। घटना की सूचना मिलते ही दोनों युवकों के परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई।