Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ettah news : झमाझम बारिश से मौसम हुआ खुशगवार, लोगों उमस और गर्मी से मिली राहत

    Updated: Sun, 24 Aug 2025 04:41 PM (IST)

    एटा जिले में भीषण गर्मी और उमस से लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। बारिश न होने से तापमान बढ़ गया था। शनिवार को मौसम बदला और झमाझम बारिश हुई जिससे लोगों को राहत मिली। बच्चों ने बारिश में खूब मस्ती की और किसानों को भी धान की फसल के लिए फायदा हुआ।

    Hero Image
    दिन रात झमाझम वर्षा से मौसम में आया बदलाव। जागरण

    जागरण संवाददाता, एटा । कई दिनों से जिले में उमस और गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा था। वर्षा न होने से न सिर्फ पारा बढ़ा हुआ था बल्कि उमस की वजह से लोग पसीने से तर-बतर हो रहे थे। शनिवार को मौसम ने करवट लिया और रविवार तक झमाझम वर्षा होती रही। इसने गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को राहत दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वर्षा नहीं होने से शुक्रवार तक लोग धूप और तेज उमस से लोग परेशान थे, लेकिन शनिवार से हो रही वर्षा की फुहारों ने राहत का एहसास कराया। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बच्चों ने घरों की छतों और गलियों में वर्षा के पानी का आनंद लिया, वहीं बड़ों ने भी उमस से छुटकारा पाकर सुकून महसूस किया। बता दें कई दिनों से जिले में वर्षा न होने से मौसम शुष्क बना हुआ था। खेतों में धान और अन्य खरीफ फसलें खड़ी हैं जिन्हें समय-समय पर पानी की जरूरत होती है।

    धान की जरूरतों को करेगी पूरी

    गांव भगवंतपुर सकीट निवासी किसान हरओम ने बताया कि इस वर्षा से काफी मिलेगी, धान की जरूरतों को पूरी करेगी और लाभ मिलेगा। उनका कहना है कि वर्षा से धान के खेतों में नमी बनी रहेगी और फसल को फायदा मिलेगा। हालांकि पानी की मात्रा अधिक नहीं होने से अभी खेतों को पर्याप्त सिंचाई नहीं मिल सकी है, लेकिन मौसम में आए बदलाव ने उम्मीदें जगा दी हैं कि आने वाले दिनों में अच्छी वर्षा हो सकती है।

    लोगों का कहना है कि उमस भरी गर्मी से पिछले एक सप्ताह से परेशान थे। शनिवार व रविवार को हुई वर्षा ने राहत पहुंचाई। दूसरी तरफ कच्ची सड़कों पर फिसलन बढ़ गई। रविवार को अवकाश होने के कारण बच्चों को राहत मिली।

    इधर, मौसम वैज्ञानिकों डा. मनीष कुमार का कहना है कि उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में मानसून की गतिविधियां अभी बनी हुई हैं। अगले कुछ दिनों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इससे न केवल मौसम सुहावना बनेगा बल्कि फसलों को भी लाभ मिलेगा।