Gas Geyser Accident: यूपी के एटा में गीजर से गैस हुई लीक, बुआ-भतीजी की मौत, आप भी रहें सावधान
Gas Geyser Accident In Etah गीजर से गैस लीक होने पर बुआ-भतीजी की मृत्यु के मामले की जानकारी पुलिस को मिली है और जांच शुरू कर दी गई है। पता किया जा रहा है कि गीजर कहां से और कब खरीदा गया। इस घटना को लेकर मुहल्ले के लोग हतप्रभ हैं। गैस गीजर के प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

जागरण संवाददाता, एटा। एटा जिले में गीजर से गैस लीक हो गई। दम घुटने से बुआ-भतीजी की मृत्यु हो गई। बुआ बाथरूम में थीं तभी भती जी उन्हें कपड़े देने गई। इस दौरान बाथरूम का दरवाजा बंद कर लिया था। गैस लीक होने से दोनों का दम घुट गया। घटना के बाद घर में हाहाकार मचा है।
बुधवार सुबह 10 बजे हर्षवर्धन की 50 वर्षीय पत्नी बृजेश कुमारी और उनकी 18 वर्षीय भतीजी कंपती बाथरूम में थीं। दोनों जब बाथरूम से निकलीं तो परिवार के लोगों ने दरवाजा तोड़ दिया। दोनों अंदर बेहोश पड़ीं थीं। दोनों को तत्काल मेडिकल कालेज लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
थाना प्रभारी कोतवाली देहात नित्यानंद पांडेय ने बताया गीजर से गैस लीक होने की घटना हुई है जिसमें बुआ भतीजी की मृत्यु हो गई। दूसरी तरफ गीजर फटने से घटना हुई, यह चर्चाएं भी रहीं मगर पुलिस गैस लीक होना ही बता रही है।
ये भी पढ़ेंः UP Crime News: टिंबर कारोबारियों के यहां सर्वे में पकड़ी हेराफेरी, जीएसटी की टीम ने 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया
जानलेवा साबित हो सकती है लापरवाही
बाजार में चार अलग-अलग तरह के गीजर उपलब्ध है, जिसमें इलेक्ट्रिक वाटर गीजर, इंस्टेंट वाटर गीजर, स्टोरेज गीजर, गैस गीजर शामिल हैं। गीजर के प्रयोग को लेकर सुरक्षा, सावधानियां और रखरखाव अलग-अलग होते हैं। कई बार गीजर के इस्तेमाल में हुई लापरवाही आपके लिए जानलेवा साबित हो सकती है। ऐसे में सतर्कता के साथ गीजर का प्रयोग करना अधिक जरूरी है।
ये भी पढ़ेंः UP News: 11वीं क्लास के किशाेर की इस जिद पर मां ने लगाई फटकार, मेरठ से रूठकर दिल्ली पहुंच गया छात्र
इन बातों का रखें ध्यान
- गीजर का इस्तेमाल करें तो एक सही तापमान सेट रखें।
- गीजर का तापमान 45-40 डिग्री के बीच रखना चाहिए।
- समय-समय पर अपने गीजर का तापमान चेक करते रहे।
- घर के जिस भी हिस्से में गीजर लगवा रहे हैं, वेंटिलेशन का पूरा ध्यान रखें।
- बाथरूम या गीजर वाली जगह से पेट्रोल, डीजल या माचिस दूर रखें।
- गीजर का प्रयोग करते समय ज्यादा देर तक आन न रखें।
- गीजर से गर्म पानी निकाले समय हमेशा स्वीच आफ ही रखें।
- ठंड आते पर गीजर का बिना सर्विसिंग उपयोग न करें।
- घर में गीजर लगवाना हो तो हमेशा प्रोफेशनल से ही लगवाएं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।