इटावा में हादसा, मकान की दीवार गिरी, 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत
इटावा के जसवंतनगर में ग्राम सिंघावली में एक जर्जर मकान की दीवार गिरने से 65 वर्षीय अर्जुन सिंह भदौरिया की मौत हो गई। रविवार सुबह गाय को चारा खिलाते समय यह हादसा हुआ। दीवार गिरने से अर्जुन सिंह और गाय मलबे में दब गए थे। ग्रामीणों ने मलबा हटाया लेकिन तब तक अर्जुन सिंह की मृत्यु हो चुकी थी।

जागरण संवाददाता, इटावा। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघावली में एक मकान की दीवार गिरने से 65 वर्षीय अर्जुन सिंह भदौरिया की मौत हो गई। अर्जुन सिंह रविवार को सुबह गाय को चारा खिलाने और साफ-सफाई के लिए मकान में मौजूद थे। इसी दौरान जर्जर दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में अर्जुन सिंह और गाय मलबे में दब गए।
ग्रामीणों ने मलबा हटाया, लेकिन तब तक अर्जुन सिंह की मृत्यु हो चुकी थी। गाय घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। तहसीलदार सदर राज कुमार सिंह ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। थाना जसवंतनगर से उपनिरीक्षक उमेश पटेल और शिव शंकर सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।