Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ayodhya: शादी का झांस दे क‍िशोरी से कई बार दुष्‍कर्म, मतांतरण का दबाव, धर्मस्थल एवं धर्मगुरुओं से भी कनेक्‍शन

    By Ravi SrivastavaEdited By: Prabhapunj Mishra
    Updated: Sat, 15 Jul 2023 07:52 AM (IST)

    Conversion In UP अयोध्‍या में शादी का झांसा देकर दुष्‍कर्म के बाद जबरन मतांतरण करने का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। क‍िशोरी ने मुस्‍ल‍िम युवक पर कई बार दुष्‍कर्म करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं मतांतरण के लिए आरोपी उसे धर्मस्थल एवं धर्मगुरुओं के पास ले जाकर पव‍ित्र करने का भी ढोंग रचा। ज‍िसके बाद क‍िशोरी ने माता प‍िता को पूरी घटना बताई।

    Hero Image
    Conversion In UP: कई बार दुष्‍कर्म कर मतांतरण का बनाया दबाव

    अयोध्या, संसू। Conversion In UP मतांतरण कराने वालों के चंगुल में फंसी किशोरी के साथ कई बार दुष्कर्म का आरोप सामने आया है। मतांतरण के लिए आरोपी उसे धर्मस्थल एवं धर्मगुरुओं के पास भी ले गया। वहां उसे पवित्र करने का ढोंग भी रचा गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आरोपी के उत्पीड़न से तंग किशोरी को जब अपने साथ हुए छल का आभास हुआ, तो उसने अपने स्वजन को सच्चाई से अवगत कराया। पीड़िता के स्वजन ने सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह से मिलकर उन्हें प्रकरण से अवगत कराया तथा कार्रवाई की मांग की। सीओ सिटी ने बताया कि इस प्रकरण में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया गया है।

    पीड़िता के स्वजन ने जो आरोप लगाए हैं उसे लेकर जांच कराई जा रही है। जांचोपरांत ही कुछ कहा जा सकता है। आरोपियों में शामिल एक युवक की किशोरी से मुलाकात उसकी सहेली के माध्यम से हुई थी। उस युवक ने किशोरी की पहचान एक मुस्लिम युवक से कराई।

    स्वजन ने बताया कि उनकी बेटी के अनुसार दोनों शातिर हैं। यह किशोरियों को बहला फुसलाकर उन्हें बेचने का काम करते हैं। उपहार व अन्य माध्यमों से दोनों ने किशोरी को रिझाने का प्रयास किया और सफल हो गए। मुस्लिम युवक ने किशोरी को शादी का झांसा दिया, लेकिन इससे पहले उसका मतांतरण कराने के लिए कई धर्मस्थल एवं धर्मगुरुओं के पास ले गया।

    इस बीच किशोरी की इच्छा विरुद्ध उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया। गुरुवार को किशोरी को स्वजन ने यह घटना बताई। महिला थाना प्रभारी निशा शुक्ला ने बताया कि अभी पीड़ित पक्ष से संपूर्ण जानकारी प्राप्त की जा रही है। इसके बाद ही आरोपों पर कुछ निर्णय लिया जाएगा।