Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Farrukhabad Road Accident: बदायूं पुलिस की बोलेरो और ट्रक की टक्कर, छह पुलिसकर्मी घायल

    Updated: Sun, 15 Jun 2025 08:04 AM (IST)

    बदायूं के छह पुलिसकर्मी उस समय घायल हो गए जब उनकी बोलेरो एक ट्रक से टकरा गई। ये पुलिसकर्मी जिनमें लिपिक और सिपाही शामिल थे पुलिस अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिलवाने लखनऊ जा रहे थे। कमालगंज के पास रजीपुर में उबरी खेड़ा मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रक से उनकी गाड़ी की टक्कर हो गई जिससे सभी घायल हो गए। सभी घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    Hero Image
    प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद। जनपद बदायूं से पुलिस अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र लेने के लिए रोडवेज बसों से फर्रुखाबाद पुलिस लाइन से रविवार सुबह लखनऊ भेजा गया है। जनपद बदायूं के पुलिस कर्मी (लिपिक) प्रवेंद्र मलिक, प्रदीप चौधरी, सोनू, मयंक तिवारी,सिपाही बावी और आरक्षी चालक जितेंद्र सिंह बोलेरो से लखनऊ जा रहे थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जब यह लोग कमालगंज के रजीपुर से आगे बढ़े तभी उबरी खेड़ा मोड़ के पास गुरसहायगंज की ओर ट्रक आ गया। दोनों वाहनों की रफ्तार अधिक थी। एक दूसरे को बचाने में दोनों वाहन गलत दिशा में चले गए और आपस में टकरा गए। घटना में घायल पुलिस कर्मी घायल हो गए। सभी को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।